एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम को लेकर कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक, 22 प्रकरणों का किया निस्तारण

540

हनुमानगढ़। अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत समीक्षा बैठक जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन की अध्यक्षता में  मंगलवार को आयोजित हुई। जिला कलेक्ट्रेट में हुई  बैठक में कुल 22 प्रकरण एजेंडे में रखे गए। सभी 22 प्रकरणों का जिला कलक्टर ने निस्तारण कर दिया। समाज कल्याण अधिकारी डॉ अभिषेक ने बताया कि अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत आयोजित होने वाली त्रैमासिक बैठक में जिला कलक्टर ने लंबित एससी प्रकरणों के निस्तारण को लेकर 50 लाख और एसटी के लंबित प्रकरणों के निस्तारण को लेकर 1 लाख बजट की मांग निदेशक सामाजिक न्याय से की है। ताकि पुराने प्रकरणों का भी निस्तारण किया जा सके।
बैठक में जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन के अलावा एडीएम  अशोक असीजा, एडीश्नल एसपी  जस्साराम बोस, सहायक निदेशक अभियोजन की प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती मीनाक्षी भिडासरा, विशिष्ठ लोक अभियोजकश्री दुलीचंद चांवरिया, समाज कल्याण अधिकारी डॉ अभिषेक उपस्थित थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।