संवाददाता भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शाहपुरा द्वारा नगर अध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी के नेतृत्व में अमर शहीद त्रिमूर्ति स्मारक पर अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, पुष्पांजलि अर्पित कर बारहठ बंधुओं का माल्यार्पण कर वीर अमर शहीदों की याद में कैंडल जलाई गई।
नगर महामंत्री राजेश पारीक ने बताया कि नगर उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी, महामंत्री मोहन रेगर, सत्यनारायण तोलंबिया, एस सी मोर्चा नगर अध्यक्ष लादुराम खटीक, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र जांगिड, पार्षद स्वराज सिंह, योगेश पारीक, राजेश सोलंकी, राजेश खटीक, पूर्व पार्षद प्रवीण सोनी, कमल सोनी, बूथअध्यक्ष युवराज सिंह, एस टी मोर्चा अध्यक्ष लादू लाल भील, एस सी मोर्चा नगर महामंत्री निखिल जीनगर, पुष्पेंद्र कोली, बसंत वैष्णव, शिवराज कोली, देवीलाल गुर्जर सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































