पश्तून एक्टिविस्ट का दावा महिलाओं को सेक्स स्लेव बना रही पाक सरकार

0
376

पाकिस्तान में आतंकी शिविरों की फंडिंग के लिए नवाज शरीफ सरकार पश्तून महिलाओं को सेक्स स्लेव के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। यह आरोप पश्तून एक्टिविस्ट उमर दाऊद खटक ने लगाया है। अफगानिस्तान में रहने वाले उमर ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना ने स्वात और वजीरिस्तान इलाकों के घरों को तबाह कर दिया है और सैकड़ों पश्तून लड़कियों को अगवा कर लाहौर में सेक्स स्लेव की तरह इस्तेमाल करने ले गए हैं।

उमर ने कहा, ‘पाकिस्तान ने पश्तूनों को बहुत भ्रमित कर लिया, अब हम और पागल नहीं बनेंगे। हम पाकिस्तान के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष के लिए पश्तूनिस्तान लिबरेशन आर्मी बना रहे हैं। यह आतंक का खात्मा करेगी।’ खटक ने इसमें दुनियाभर से मदद की गुहार लगाई है।

उमर ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों से बचने के लिए 5 लाख से ज्यादा लोग इस इलाके से भागकर अफगानिस्तान जा चुके हैं। पश्तून पाकिस्तान में तीसरा सबसे बड़ा जातीय समूह है जो बीते सात साल से तालिबान और सुरक्षा बलों के अत्याचारों का शिकार है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now