Viral: राफेल नडाल ने रोक दिया मैच, जानिए क्या थी वजह

0
463

अगर आपको पता चले कि मैच खलते वक्त कोई दिग्गज खिलाड़ी अपना मैच रोक कुछ ढूढ़ने लग जाए तो आपको कैसा लगेगा। जी हां ऐसा हुआ राफेल नडाल के साथ। हाल ही में हुए एक प्रदर्शनी मैच के दौरान राफेल नडाल ने उस समय खेल रोक दिया जब स्टैंड में खड़ी एक महिला की बच्ची खो गई। और वह तब तक रुके रहे जब तक इस मां को अपनी बच्ची नहीं मिल गई। मैच के इन पलों की वीडियो काफी वायरल हो रही है।

दरअसल स्पेन में राफेल नडाल के टेनिस एकेडमी में पूर्व विश्व नंबर 1 खिलाड़ियों नडाल, कार्लोस मोया और जॉन मैकेनरो ने एक प्रदर्शनी मैच में हिस्सा लिया। मैच में नडाल सर्विस करने ही जा रहे थे कि अचानक उन्होंने देखा कि एक महिला स्टैंड में खड़ी रो रही है।

महिला की बच्ची खो गई थी, जिसे भीड़ में ढूंढना काफी मुश्किल हो रहा था इसलिए महिला परेशान थी। मैच को जारी रखने की जगह रफेल ने मैच को रोकने का फैसला लिया, ताकि महिला आराम से बच्ची को ढूंढ पाए। वहां मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने बच्ची को ढूंढने में महिला की मदद की। महिला की बेटी का नाम क्लारा था और सभी लोग उसे नाम पुकार कर खोजने लगे। इस वजह से मैच कुछ देर बाधित हुआ, लेकिन एक मां को उसकी बेटी मिल गई।

मां-बेटी के मिलते ही सभी दर्शकों ने तालियां बजाकर खुशी जाहिर की। जब वो मां अपनी बच्ची से मिली तो नडाल को देखते हुए वो अपने आंसू नहीं रोक पाई। इसके जवाब में नडाल ने भी उनका हंसकर अभिवादन किया। इसके बाद मैच शुरू हुआ लेकिन अपने इस शानदार व्यवहार से नडाल ने दर्शकों का दिल एक बार फिर जीत लिया। इस घटना से जॉन मैकेनरो भी काफी भावुक हो गए थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now