व्यक्तित्व विकास में खेलों का अहम योगदान – कलक्टर नथमल डिडेल

495

– रयान कॉलेज में अन्तर महाविद्यालय सॉफटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आगाज, प्रथम मैच में गंगानगर विजेता
हनुमानगढ़। 
शनिवार को जंक्शन के रयान कॉलेज फॉर हायर एज्युकेशन के में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ समारोह पूर्वक हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर नथमल डिडेल, विशिष्ट अतिथि लॉयन्स क्लब के अध्यक्ष भारतेन्दु सैनी, मोहित बलाडिया, रोटरी क्लब सचिव अश्विनी गर्ग आशु, जंडावाली सरपंच प्रतिनिधि बूटा सिंह, विश्वविद्यालय ऑब्जर्वर धर्मवीर, सत्यनारायण सांखला थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रणवीर शर्मा ने की। उद्धाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने कहा कि  व्यक्तित्व विकास में खेलों का अहम योगदान है। खेलों से निकला खिलाड़ी समाज में आदर्श प्रस्तुत करता है तथा सकारात्मक सोच के साथ खुद भी आगे बढ़ता है और लोगों को आगे बढऩे के लिए भी प्रेरित करता है। उन्होने कहा कि खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्यसरकार द्वारा भी अनेकों खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिससे कि गांवों की खेल प्रतिभाएं जिला व राज्य स्तर पर अपनी खेलों की प्रतिभा दिखा सके। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ संतोष राजपुरोहित ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में पुरूषों की 7 व महिला वर्ग की 6 टीमें कुल 13 टीमें भाग ले रही है।

उन्होने बताया कि उक्त प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। जिसमें निर्णायक मण्डल महेन्द्र गोदारा, अनिल, मांगीलाल, रविंद्र सहारण, अखिलेश नोखवाल व धर्मवीर प्रतियोगिता का सफल संचालन करवायेगे। प्रतियोगिता का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों का परिचय लेकर व प्रथम बॉल खेलकर किया गया। शनिवार को आयोजित हुई प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में प्रथम मैच रेयान कॉलेज बनाम एनएसपी कॉलेज बीकानेर के मध्य खेला गया जिसमें एनएसपी कॉलेज बीकानेर विजेता रहा। इसी तरह छात्रा वर्ग में प्रथम मैच राजकीय चौधरी बल्लूराम गोदारा कॉलेज गंगानगर बनाम सरस्वती गर्ल्स कॉलेज बीसेवायला के मध्य खेला गया जिसमें राजकीय चौधरी बल्लूराम गोदारा कॉलेज गंगानगर विजेता रहा। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय निदेशक करणवीर चौधरी, प्राचार्य डॉ. संतोष राजपुरोहित, उपप्राचार्य अनिल शर्मा ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।