पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर निकाला जुलूस ए मोहम्मदी

417

हनुमानगढ़। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकट गांव फतेहपुर ढालिया में 18 वां जुलूस-ए-मोहम्मदी धूमधाम से निकाला गया। नबी के दीवाने सजधज कर अपनी अंजुमनों के साथ जुलूस में शामिल हुए। जुलूस पर रास्ते में कई जगह लोगों ने फूल बरसाए। जुलूस का भव्य आयोजन शाह सीमना इंलजामिया कमेटी ढालिया द्वारा किया गया। जुलूस की शुरुआत मदरसा ढालिया से क्षेत्र की सुख स्मृद्धि व खुशहाली की कामना व आपसी भाईचारा बनाये रखने की दुआ के साथ शुरू हुआ। इससे पूर्व कारी मकसूद व हाफिज यामीन ने तिलावते कुराने पाक और मौलाना शावेज ने नात शरीफ का नजराना पेश किया। इसके बाद जुलूस को जिला इमाम सैयद राशिद अनवर शम्सी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ फिजा में पैगंबरे इस्लाम की शान में पत्ती पत्ती फूल फूल… या रसूल या रसूल.. सरकार की आमद मरहबा जैस नारे गूंज उठे। पांच सौ से अधिक अंजुमनों के साथ जुलूस निर्धारित रास्तों से होता हुआ दुरूदों-सलाम, नात शरीफ पढ़ते हुए आगे बढ़ता रहा।

जुलूस में रंग बिरंगी पोशाकों और तरह तरह की टोपी, पगड़ी पहने अंजुमनों के सदस्य आकर्षण का केंद्र रहे। सभी अमन, शिक्षा, एकता और देश प्रेम का संदेश देने वाली तख्तियां लिए चल रहे थे। जुलूस का जगह जगह पुष्पवर्षा व गुलाब जल से स्वागत किया गया। ज्ञात रहे कि 2004 से ढालिया में उक्त जुलूस एक मोहम्मदी की शुरुआत की गई थी। इस वर्ष 18 वां जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया है। आयोजन समिति के सदस्य सद्दाम खान ने बताया कि 13 अक्टूबर को शाने मुस्तफा कॉन्फ्रेंस का आयोजन गांव के राजकीय विद्यालय में किया जायेगा। जिसमें मुख्य रूप से जिला फैजयाबाद से शैकूल हिंद मौलाना सैयद मोहम्मद अशरफ कच्छोछवी भाग लेगे। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उक्त कॉन्फ्रेंस में भाग लेकर शिक्षाओं को अपनाये।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।