हनुमानगढ़। हनुमंत युवा सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा जंक्शन राजकीय डबरवाला स्कूल के पास श्रीबालाजी महाराज के विशाल जागरण का आयोजन शनिवार रात्रि को किया गया। जागरण के मुख्य यजमान राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के सदस्य मनीष धारणिया, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक तरूण विजय, पार्षद अंजना गौरव जैन, पार्षद मनोज बड़सीवाल, समाजसेवी रविंद्र सिंह पार्षद संजय गोल्याण बलदेव सिंह रामगढ़िया थे। कार्यक्रम की शुरूवात यजमानों ने द्वारा बालाजी महाराज की विधिवत पूजा अर्चना के साथ की। जागरण में बालाजी महाराज का आलिशान मनमोहक दरबार, अखंड ज्योति और सुंदर श्रृंगार देखने योग्य था, जिसने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर शहरवासियों के अलावा धार्मिक व समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आकर माथा टेका।
जागरण में विख्यात भजन गायक गुरसेवक शौंकी ने संगीतमय ढंग से बालाजी महाराज का मनमोहक संकीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। इंशु जिम्मी नारंग ने राम जी के साथ जो हनुमान नहीं होते तो राम जी के पुरा कभी काम नहीं होते, दुनिया रचने वाले को हनुमान कहते हैं संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं, जय हो बाला जी मैं वारी जाऊं, छम-छम नाचो वेखों वीर हनुमाना, करते हैं धमाल बजरंगी इत्यादि भजनों को सुनाकर भक्तजनों को नाचने व झूमने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर कुम्हार समाज के जिला अध्यक्ष रामनिवास किरोड़ीवाल के राज पेंटर चंपालाल लखेसर चंद्रपाल वर्मा बृजलाल स्वामी महावीर जांगिड़ प्रकाश पेंटर जुगल किशोर ढाका राम लाल वर्मा रामकुमार सेतिया दीपचंद वर्मा लेखराम भगत महावीर प्रसाद ओमप्रकाश देवव्रत कृष्ण देवव्रत द्वारका प्रसाद घोड़ेला अजय जांगिड़ सोनू सेतिया शिवराज मान गगन गिल मनीष सेतिया गुरविंदर संधू साहिल सेतिया आदि उपस्थित रहे
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































