कृषि उपज मण्डी समिति के विश्राम गृह में समारोह पूर्वक समपन्न

201

हनुमानगढ़। तोला हमाल धाणका मजदूर संघ जिला हनुमानगढ़ का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को टाउन कृषि उपज मण्डी समिति के विश्राम गृह में समारोह पूर्वक समपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धानका तोला मजदूर संघ श्रीगंगानगर के जिलाध्यक्ष किशोरीलाल सिवान व विशिष्ठ अतिथि नंदकिशोर खन्ना,चिरनजी लाल खरेरा,सुरेन्द्र खुड़िया,आईदान खन्ना,रमेश लुगरीया,वीरसिंह बागड़ी,कृष्ण लुगरीया,रामचन्द्र थोरी,कालुराम,कश्मीरी लाल इन्दौरा थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश डाबला ने की। कार्यक्रम की शुरूवात मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष रमेश डाबला ने कहा कि समाज द्वारा मुझे जो समाज की सेवा का सौभाग्य दिया है मै उसका पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करते हुए समाज हित में कार्य करूगा। उन्होने कहा कि समाज के वरिष्ठ सदस्यों की सहमति से कार्यकारणी का गठन किया गया है जिसमें संयोजक सतपाल दामड़ी,अध्यक्ष बालकृष्ण इन्दौरा, उपाध्यक्ष रोहताष वालिया रावतसर, महासचिव लालचंद खटक, सहसचिव एमपी धाणका, कोषाध्यक्ष सतपाल मोर्चा टाउन, सदस्य दर्शन जांड जंक्शन, स्टेज प्रवक्ता चिरंजीलाल खर्रा, सलाहकार मंत्री कृष्ण, सदस्य प्यारेलाल मावर पीलीबंगा, रामचन्द्र मावर संगरीया, भगवानाराम रावतसर, त्रिलोकी लड़वाल डबली, प्रेम मोर्या तलवाडा, मोनू भादरा, गोविन्द नोहर को नियुक्त किया गया।

समस्त नवगठित कार्यकारणी के सदस्यों को गंगानगर जिलाध्यक्ष किशोरीलाल सिवान ने पद की गोपनियता व समाज हित में एकजुट रहते हुए कार्य करने की शपथ दिलाई। इस के साथ ही समाज के के कृष्ण लुगरिया को गांव झाम्बर के ग्राम सेवा सहकारी समिति का सदस्य निर्वाचित होने पर शाल व साफा पहनाकर स्वागत किया गया ।  उन्होने कहा कि जिस तरह एक अकेले तिनके को कोई भी तोड़ सकता है और लकड़ी की गठ्डी को तोड़ना संभव नही है उसी तरह अकेले व्यक्ति को हराना आसान है और संगठित समाज को तोड़ना संभव नही है। उन्होने समाज में एकजुटता बनाये रखते हुए समाज के बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षित करने का आह्वान किया जिससे कि समाज के बच्चों को प्रशासनिक सेवा व राजनीति में भागीदारी बढ़ सके। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष रमेश डाबला ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।