हनुमानगढ़। आजाद समाज पार्टी द्वारा रविवार को मान्यवर कांशीराम साहब पुण्यतिथि व भगवान वाल्मीकी की जयंती पर पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रेवतराम नायक ने कहा कि कांशी राम ने डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर आईएएस की नौकरी छोड़ उनके मिशन को आगे बढ़ाने में अपना सारा जीवन लगा दिया। बाबा साहेब के बाद उन्होंने गरीब, दलित,पिछड़ा,अल्पसंख्यक के हक व अधिकार के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। विधानसभा अध्यक्ष गुरदीप सिंह ने कहा कि कांशीराम ने समाज में फैले ऊंच-नीच, जाति प्रथा, भेदभाव, छुआछूत जैसे कई कुरीतियों को खत्म करने के लिए समाज को हमेशा जागरुक करने का काम किया था। वहीं उन्होंने समाज में फैले गैर बराबरी समाज को समता मूलक समाज बनाने पर बल दिया था।
कांशी राम साहब ने दलित, पिछड़ा,अल्पसंख्यक शोषितों का बराबरी का हक दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। आज उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में फैल कुरीतियों, अंधविश्वास जैसी कई बुराइयों को समाप्त किया जा सकता है। इकबाल सिंह ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने भारतीय समाज का कटू अनुभव प्राप्त था। वह हमेशा समाज में अच्छाईयों का समावेश करने के लिए प्रयासरत रहे थे। उन्होंने कहा की वर्तमान राजनीतिक माहौल में भी सभी दबे कुचले शेषितों को दलगत भावना से ऊपर उठकर हमेशा आवाज उठाते रहते थे। आज सभी लोगों को जरूरत है की एकजुटता साथ सामाजिक परिवर्तन के लिए आगे आए तभी कांशी राम के अधूरे कार्य को आगे बढ़ाया जा सकता है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































