मां भद्रकाली मन्दिर सड़क मार्ग पर किया पौधरोपण

383

हनुमानगढ़ टाउन की व्यापारी संस्था व्यापार संघ, सामाजिक संस्था श्रीकरणी राजपूत सर्वहितकारणी समिति व नन्हे पंछी फाउण्डेशन द्वारा रविवार को टाउन भद्रकाली मार्ग पर स्थापित मां भद्रकाली नीम कॉरिडोर में पौधारोपण किया। इस मौके पर व्यापार संघ के अध्यक्ष राजकुमार सोड़ा, श्रीकरणी राजपूत सर्वहितकारणी समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भालेरी व नन्हे पंछी की सहज कामरा ने बताया कि मां भद्रकाली मार्ग पर नीम कॉरिडोर स्थापित होने से क्षेत्र के सौन्दर्यकरण में चार चांद लगेगे। इसी के साथ साथ हनुमानगढ़वासियों के स्वास्थय पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। साथ ही क्षेत्र में जैविक फसलों का उत्पादन बढ़ेगा। इस कार्य के लिए मां भद्रकाली क्षेत्र विकास समिति ने जो जिम्मा उठाया है वह सराहनीय है। मां भद्रकाली क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष भगवान सिंह खुड़ी ने सभी संस्थाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष राजकुमार सोड़ा, सुरेन्द्र सिंह, विजय कुमार रौता, प्रेम बंसल, अतुल घीगड़ा, दर्शन गर्ग, नरोत्तम सिगला, साधुराम सिंगला, श्री करणी राजपूत सर्वहितकारणी समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भालेरी, विक्रम सिंह, भागीरथ सिंह, करणी सिंह, अजीत सिंह, अजयपाल सिंह, दलपत सिंह, किशोर सिंह, नन्हे पंछी फाउण्डेशन से सहज कामरा, अभिषेक नागपाल, जयदीप राठौड़, मुक्ति सारड़ा, दिव्य, लीला, अनिश गिल्होत्रा, आकाशनागपाल, तुषार बंसल, डॉ. अक्षित जुनेता व मोहम्मद असलम, अनिल शर्मा, केवल कृष्ण काठपाल, सुरजन सिंह आदि मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।