क्या 13 साल बाद हिना खान का हुआ ब्रेकअप, फैंस परेशान

0
440

एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) की एक पोस्ट से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। दरअसल, हिना की पोस्ट को देखकर फैंस ऐसा अनुमान लगा रहे हैं कि हिना का ब्रेकअप हो चुका है। उनके पोस्ट को पढ़कर ऐसा लग रहा है, जैसे उनका दिल टूट चुका हो।

पोस्ट में क्या लिखा हिना ने-
हिना खान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘जो आपके साथ विश्वासघात करते हैं, उन पर विश्वास करने के लिए खुद को माफ करें। कभी-कभी अच्छा दिल बुरे दिल को नहीं देख पाता।’ वहीं हिना ने दूसरे पोस्ट में लिखा- विश्वासघात इकलौता सच है, जो बरकरार रहता है। लेट नाइट थॉट्स।’ इन दोनों पोस्ट्स के बाद से हिना के फैंस उन्हें लेकर परेशान हैं। हालांकि, हिना का यह पोस्ट किसके लिए है? अभी तक ये साफ नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में झाडू़ का कमाल, 15 साल बाद MCD की सत्ता से भाजपा का पत्ता साफ

बता दें कि हिना खान काफी लंबे समय से प्रोड्यूसर रॉकी जायसवाल को डेट कर रही है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।

कौन हैं रॉकी जैसवाल?
बता दें कि रॉकी जैसवाल हिना खान के टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के को प्रोड्यूसर में से एक थे। दोनों की मुलाकात शो के दौरान सेट पर हुई थी। शो के 8 साल बात कपल ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। रॉकी ने हिना को बिग बॉस 11 के दौरान प्रपोज किया था। दोनों तब से ही कई मौकों पर साथ स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में 27 नवंबर को हिना ने अपनी तुर्की ट्रिप की फोटोज शेयर की थी, जिसमें उनके साथ रॉकी भी नजर आ रहे हैं। लेकिन इस नई पोस्ट ने ब्रेक की खबरों को हवा दे दी है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now