अलार्म बजने से पहले लोगों को जगाने आया टाटा टी, देखिए Video

1027

सोशल मीडिया से: टाटा टी ब्रांड अपने ‘Jaago Re’ कैंपेन वर्जन 2.0 के साथ फिर लौट आया है। नया कैंपेन ‘अलार्म बजने से पहले जागने के लिए प्रेरित कर रहा है।  इस अभियान के तहत एक वीडियो जारी किया गया है। जो कि ट्विटर के टॉप ट्रेड में बना हुआ है।

इस वीडियो में एक लड़की लोगों के मुद्दों पर रिएक्टं करने के रवैये पर सवाल उठा रही है। वह कह रही है कि जब कोई बड़ी घटना हो जाती है, तब हम जागते हैं, सड़क से सोशल मीडिया तक में इस मुद्दे पर अपना विरोध प्रकट करते हैं। आखिर क्यों हम हादसा होने के बाद उस पर विरोध प्रकट करने के आदि हो गए हैं। मुद्दों को लेकर हम पहले सक्रिय क्यों नजर नहीं आते?

बता दें यह कैंपेन किसी खास मुद्दे पर आधारित नहीं है। इससे पहले जागो रे कैंपेन कई मुद्दों जैसे भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, वोटिंग और महिला सशक्तिकरण की बात की गई थी। पिछले वर्षों में टाटा टी द्वारा कराए गए अभियानों ने एक पूरी पीढ़ी को सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों के प्रति जागृत कर एक तरह की सामाजिक क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ‘जागो रे’ अभियान के द्वारा हमेशा सामाजिक मुद्दों के प्रति लोगों की उदासीनता पर सवाल उठाया गया है।

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो भी कर सकते हैं)