मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला गिरफ्तार, 19 वर्षीय आरोपी ने उड़ा दी थी पुलिस की नींद

मुकेश अंबानी को 28 अक्टूबर को ईमेल जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी। मेल में 20 करोड़ रुपये की मांग भी की गई थी। आरोपी ने 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच भेजे गए धमकी भरे ईमेल को नजरअंदाज करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी।

0
152

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और उद्योगपति मुकेश अंबानी को धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 19 वर्षीय आरोपी की पहचान गणेश रमेश वनपारधी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि शनिवार को मामले में उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 8 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, अंबानी को धमकी भरे ईमेल भेजने वाले ने पहले खुद को शादाब खान बताया था, जो उसका फर्जी नाम है। आरोपी ने शनिवार (4 नवंबर) यानी आज भी मुकेश अंबानी को फिर से जान से मारने की धमकी दी थी। इस बार आरोपी ने 400 करोड़ रुपये मांग की थी।

क्या है मामला

दरअसल, उधोगपति मुकेश अंबानी को 28 अक्टूबर को ईमेल जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी। मेल में 20 करोड़ रुपये की मांग भी की गई थी। आरोपी ने 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच भेजे गए धमकी भरे ईमेल को नजरअंदाज करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी। मेल मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सुरक्षा प्रभारी की शिकायत के आधार पर मुंबई की गामदेवी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 387 (जबरन वसूली करने के लिए किसी व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पिछले साल भी एक व्यक्ति ने दी थी धमकी

पिछले साल, मुंबई पुलिस ने अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने वाले कॉल करने के आरोप में बिहार के दरभंगा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

 ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now