BREAKING NEWS बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव राजस्थान से हुए गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

एफआईआर के मुताबिक एल्विश रेव पार्टी आयोजित करते थे। इसमें विदेशी लड़कियों को भी बुलाया जाता था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एल्विश यादव समेत 6 नामजद और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

0
209

बिग बॉस ओटीटी विनर और रेव पार्टी के आरोपी एल्विश यादव को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया है। खबरों की माने तो, एल्विश को पुलिस ने राजस्थान के कोटा से पकड़ा है। दरअसल, प्रदेश में चुनाव का माहौल बना हुआ है ऐसे में पुलिस ने कोटा में नाकेबंदी लगा रखी थी। इस दौरान एल्विश यहीं से गुजर रहे थे। नाकाबंदी को देखकर एल्विश ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन कोटा जिले की पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने आरोपी एल्विस यादव को कोटा ग्रामीण के रामगंज सुकेत इलाके से पकड़ा है। इस मामले में नोएडा पुलिस का कहना है कि कोटा पुलिस ने हिरासत में लिया था। लेकिन एल्विस को नोटिस दिया गया है। इसलिए कोटा पुलिस ने उसको अभी छोड़ दिया है। नोएडा पुलिस का कहना है कि नोटिस के जवाब का इंतज़ार किया जा रहा है। कोटा पुलिस ने आरोपी को फिलहाल रिलीज़ कर दिया है।

कहा जा रहा था कि इससे पहले एल्विश मुंबई में कहीं छुपे हुए थे। उनकी आखिरी लोकेशन मुंबई के एक होटल से मिली थी। हालांकि बाद में शक्रवार की दोपहर को वह उस होटल से निकल गये थे।

बता दें कि नोएडा पुलिस शिकायत दर्ज करने के बाद एल्विश यादव के घर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी। मगर गुरूग्राम वाले घर में ताला लटका हुआ है। उनके परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। हालांकि बीते शुक्रवार जब यूट्यूबर पर आरोप लगे थे, उस वक्त उनके मम्मी-पापा घर पर मौजूद थे।

क्या है पूरा मामला

एल्विश यादव समेत छह आरोपियों के खिलाफ नोएडा की कोतवाली सेक्टर-49 में वन्य जीव अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एफआईआर के मुताबिक एल्विश रेव पार्टी आयोजित करते थे। इसमें विदेशी लड़कियों को भी बुलाया जाता था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एल्विश यादव समेत 6 नामजद और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

इन सभी के पास से कुल मिलाकर 9 सांप मिले। जिनमें 5 कोबरा सांप, एक अजगर सांप, दो दुमुही सांप (सैंड बुआ), एक रेट स्नेक (घोडा पछाड) सांप मिले। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वे इन सांपों और स्नेक वेनम का इस्तेमाल रेव पार्टी मे करते हैं।”

ये भी पढ़े : बिग बॉस OTT-2 विनर एल्विश का विवादों से है पुराना नाता…जानिए कितनी संपत्ति के है मालिक

 ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।