ये है प्रदेश का पहला थाना, जहां सिर्फ होंगी महिला पुलिसकर्मी

महिला दिवस पर 8 मार्च को सीएम वसुंधरा राजे इसका उद्घाटन करेंगी।

0
743

जयपुर: प्रदेश का पहला महिला विशेष थाना जयपुर में तैयार हो रहा है। इसकी खास बात यह होगी कि इसमें थानाधिकारी सहित पूरा स्टाफ महिला पुलिसकर्मियों का होगा और जयपुर के किसी भी इलाके की महिला यहां केस दर्ज करा सकेंगी। महिला हितों के लिए जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने यह बड़ा कदम उठाया है।

महिला दिवस पर 8 मार्च को सीएम वसुंधरा राजे इसका उद्घाटन करेंगी। थाने में इंस्पेक्टर सहित 22 महिला पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया गया है। जरूरत पड़ने पर चार पुरुष पुलिसकर्मी भी दिए जाएंगे। इन्हें थाने की रिजर्व टीम में रखा जाएगा।

नया बैरक तैयार

  • इस थाने को महिला थाने की पुरानी बिल्डिंग में खोला जा रहा है। उसे नया रूप रंग दिया जा रहा है। आवश्यक निर्माण कार्य कराकर नया फर्नीचर व नई जीप भी खरीदी गई है।
  • सभी 22 महिला पुलिसकर्मियों के लिए नया बैरक भी तैयार किया गया है। विशेष महिला थाने की महिला सीआई बीना सिंह हाेंगी।

j6_1488571141

महिलाएं किसी भी समय बेहिचक दर्ज करा सकेंगी केस : कमिश्नर
जयपुर पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने बताया कि यह थाना शुरू होने के बाद महिलाएं दुष्कर्म, अभद्रता, घरेलू हिंसा सहित अपनी समस्याएं निर्भीकता से पुलिस के सामने रख सकेंगी। थाना 24 घंटे चलेगा और महिलाएं किसी भी समय बेहिचक होकर अपनी समस्याएं सुना सकेंगी। हालांकि यह कमिश्नरेट के ईस्ट जिले में होगा, लेकिन जयपुर कमिश्नरेट के किसी भी क्षेत्र की महिलाएं सूचना दे सकेंगी। यह थाना महिलाओं और बच्चे के लिए क्राइसिस सेंटर के रूप में भी काम करेगा।
वर्तमान में स्थिति:
40 महिला थाने हैं प्रदेश में
04 महिला थाने जयपुर में
28 थानों में पुरुष इंचार्ज
12 थानों में महिलाएं इंचार्ज
इन्हें भी पढ़ें:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now