कंगना रनोट की हुई राजनीति में एंट्री, जानें कौनसी पार्टी कहां से देगी टिकट?

कंगना ने दो दिन पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके कुल्लू स्थित घर पर मुलाकात की थी। कुछ दिन पहले कंगना के चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हुई थी।

928

हिमाचल की रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट (Kangana Ranaut) अगले साल बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। यह जानकारी उनके पिता अमरदीप रनोट ने दी है। उन्हें किस सीट से टिकट मिलेगा यह पार्टी तय करेगी।

कंगना ने दो दिन पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके कुल्लू स्थित घर पर मुलाकात की थी। कुछ दिन पहले कंगना के चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हुई थी। इसमें उन्हें बीजेपी का अगला उम्मीदवार बताया गया था। हालांकि कंगना ने सोशल मीडिया पर इसे अफवाह बताया था।

क्यों चर्चा है कंगना के राजनीति में आने की
कंगना रनोट को बीजेपी का कट्टर समर्थक माना जाता है। वे हमेशा बीजेपी के खिलाफ बोलने वालों को खुलकर जवाब देती हैं। इसके कारण ही महाराष्ट्र में शिवसेना और उनके बीच में काफी तनातनी रही थी। तब से वे बीजेपी के विरोधियों को निशाने पर लेती रही हैं। इसलिए ये कयास लगाए जा रहे थे कि भविष्य में कंगना बीजेपी में जा सकती है।

ये भी पढ़ें: IPL 2024 के 10 सबसे महंगे प्लेयर कौन-कौन हैं?

ये भी पढ़ें: Top 10 Web Series 2023 : शाहिद की फर्जी, अरशद की ‘असुर’ और ‘राणा नायडू’ बेव सीरीज रहीं टॉप पर

किन सीटों पर लड़ सकती हैं चुनाव
हालांकि ये अभी तय नहीं लेकिन कंगना की अब तक सारी यात्राओं का निष्कर्ष निकालते हुए कुछ अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंगना मंडी, चंडीगढ़ या मथुरा से चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें, 2021 में भी कंगना को मंडी सीट से उपचुनाव लड़ाने की चर्चाएं शुरू हुईं थीं। लेकिन तब पार्टी ने सैनिक परिवारों का वोट भुनाने की मंशा से मंडी से ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था। राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद खुशहाल सिंह चुनाव हार गए थे और छह बार के CM दिवंगत वीरभद्र सिंह के नाम की लहर में उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचीं थीं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।