BiggBoss17 का विनर बनने के बाद क्या मिला मुनव्वर फारूकी को, जानें विवादों ने कैसे बनाया स्टार

मुनव्वर फारूकी पेशे से स्टैंड अप कॉमेडियन, मुनव्वर ने 'लॉक अप' में अपनी बातों से कंगना और फैंस का दिल जीत लिया था। वह इस शो के विनर रहे, जिसके बाद उन्हें कई और शो के भी ऑफर आने लगे।

0
141

Munnawar Faruqui:  मुनव्वर फारुकी ने रविवार की रात बिग बॉस 17 का खिताब जीत लिया है। अभिषेक कुमार रनरअप रहे। जीतने पर मुनव्वर को इनाम में 50 लाख रुपए, गाड़ी और बिग बॉस की ट्रॉफी मिली है। शो के खत्म होने के बाद मुनव्वर फारूकी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की। इसमें सलमान खान उन्हें ट्रॉफी देते हुए नजर आ रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने घर से बाहर आने के बाद सबसे पहले जनता का शुक्रिया कहा और सलमान खान को भी मेंशन किया।

हमें व्हाट्सऐप पर फॉलो करें लिंक नीचे है-
हमारे साथ व्हाट्सऐप चैनल पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

फोटो के साथ मुनव्वर ने कैप्शन में लिखा- ‘आपके सपोर्ट के लिए बहुत बहुत शुक्रिया जनता। आखिरकार ट्रॉफी डोंगरी पर आ ही गई। बड़े भाई सलमान खान सर को उनकी गाइडेंस के लिए ढेर सारी बधाई। सारे मुनव्वर की जनता और मुनव्वर के वॉरियर्स को दिल से शुक्रिया।’ उनके शो जीतने के बाद फैंस उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे है। बता दें कि मुनव्वर अभी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा भी नहीं बने हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

मुनव्वर फारूकी को क्या-क्या मिला बिगबॉस से
बता दें कि शो जीतने के बाद मुनव्वर फारूकी को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये नगद मिले। इसके अलावा उन्हें हुंडाई की एक चमचमाती कार भी मिली। यही नहीं वे शो के सबसे महंगे कंटेस्टेंट भी रहे। उन्होंने शो में एक हफ्ते के लिए 8 लाख रुपये चार्ज किए। वे 107 दिनों तक शो में रहे। इस लिहाज से देखा जाए तो करीब 15 हफ्ते वे शो का हिस्सा रहे और उन्होंने शो के लिए करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए भी लिए।

मुनव्वर फारूकी को विवादों ने स्टार् बनाया
मुनव्वर फारूकी पेशे से स्टैंड अप कॉमेडियन, मुनव्वर ने ‘लॉक अप’ में अपनी बातों से कंगना और फैंस का दिल जीत लिया था। वह इस शो के विनर रहे, जिसके बाद उन्हें कई और शो के भी ऑफर आने लगे। आज मुनव्वर म्युजिक वीडियोज के लिए गाते हैं और उन्हें फीचर करते भी दिखाई देते हैं।

मुनव्वर का नाम पहली बार तब चर्चा में आया, जब उन्होंने कथित तौर पर भगवान राम और माता सीता के नाम पर अभद्र टिप्पणी की थी। यही नहीं, बल्कि उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के नाम पर भी मजाक किया था। मुनव्वर को जेल की हवा तक खानी पड़ी थी। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट ने फारुकी को रिहा कर दिया था। मगर जेल से छूटने के बाद मुनव्वर के 12 शो कैंसिल हो गए थे। मुनव्वर का शो होना था- डोंगरी टू नोव्हेयर, जिसे जब बंद करने को कहा गया, तो स्टैंड अप कॉमेडियन ने कॉमेडी छोड़ने के संकेत दिए।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now