Video: मरीज ने 150 रु की रिश्वत नहीं दी तो बच्चे की ट्राइसिकल से डॉक्टर के पास भेजा

0
687

हैदराबाद: एक सरकारी अस्पताल का वीडियो वायरल सामने आया है। जिसमें आपको एक मरीज व्हीलचेयर के बजाए छोटे बच्चों की ट्राइसिकल पर सवार होकर डॉक्टर के पास जाता दिखाई देगा। साथ में एक महिला दिख रही है, जिसके हाथ में एक बड़ा सा बैग है। दरअसल ये पूरी घटना इंसानियत को शर्मसार करती है।

घटना हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल की जहां एक मरीज ने 150 रुपए रिश्वत के नहीं दिए तो उसे डॉक्टर के कमरे में जाने के लिए बच्चे की ट्राइसिकल से जाने के लिए मजबूर किया गया। रिश्वत नहीं देने पर अस्पताल कर्मचारियों ने मरीज को व्हीलचेयर देने से मना कर दिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मरीज बच्चे की ट्राइसिकल पर सवार होकर डॉक्टर के कमरे तक जा रहा है। वह पैर से साइकिल को चला रहा है। जब मरीज ट्राइसिकल पर सवार होकर डॉक्टर के पास जा रहा था, तो वहां मौजूद लोग उसे देख रहे थे। कोई भी उसकी मदद करने को आगे नहीं आया। इसके साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद ड्रेस पहने अस्पताल कर्मचारी भी दिख रहे हैं।

अस्पताल की इंचार्ज डॉ. मंजुला का कहना है, ‘अभी तक हमें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। हमें इस बारे में मीडिया के माध्यम से पता चला है। हम इस मामले को अभी देख रहे हैं।’ वही इस मामले पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने अपने घर पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिया। उन्होंने अपने घर में बुलैटफ्रूफ बाथरूम बनवाया है। लेकिन उनके पास एक व्हीलचेयर के लिए पैसे नहीं हैं। यह शर्मनाक है।

इन लिंक पर किल्क कीजिए और पढ़िए अन्य खबरें:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now