गाड़ी में जलकर मर गए नेशनल रेसर अश्विन सुंदर और उनकी पत्नी, देखें Video

806

इंटरनेशनल रेसर अश्विन सुंदर और उनकी पत्नी निवेदिता की शनिवार (18 मार्च) सुबह एक कार हादसे में मौत हो गई। मीडिया की खबरों के मुताबिक अश्विन की बीएमडब्लू कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कार पेड़ और दिवार के बीच फंस गई। हादसा चेन्नई के सांथोम हाई रोड पर हुआ।

अश्विन अपनी पत्नी के साथ गाड़ी में बैठकर कहीं जा रहे थे। उस वक्त गाड़ी एक पेड़ से टकरा कर उसमें ही अटक गई। जिसके बाद उसमें आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों ने गाड़ी के गेट खोलने की काफी कोशिश की थी लेकिन गेट खुले ही नहीं। 32 साल के अश्विन 2012-2013 के बीच एफ4 कैटेगरी में नेशनल चेंपियन थे।

घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो बनाने वाले शख्स ने बताया कि वह काफी आग लगी होने की वजह से दोनों में से किसी को नहीं बचा पाया। जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। आग बुझाने वाली गाड़ियों को भी बुलाया गया लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी।


इन लिंक पर किल्क कीजिए और पढ़िए अन्य खबरें:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)