बिहार के बाहुबली अनंत सिंह पर 60-70 राउंड फायरिंग, जानिए कौन है कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू?

607

पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह (Anant Singh Attack) पर बुधवार देर शाम जानलेवा हमला हुआ है। गैंगस्टर सोनू-मोनू ने 60 से 70 राउंड फायरिंग की। हालांकि इस गोलीबारी में अनंत सिंह बाल-बाल बच गए हैं। गोलीबारी के बाद सोनू-मोनू फरार हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। गोलीबारी की घटना के बाद नौरंगा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बाढ़ डीएसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अनंत सिंह मोकामा विधानसभा क्षेत्र के नौरंगा गांव के दौरे पर थे। तभी हमला हुआ। गिरोह के लोगों ने गांव के एक परिवार को जमकर पीटा और घर से बाहर करके ताला लगा दिया था। जब इस बात की खबर अनंत सिंह को हुई तो वे गैंगस्टर के घर पहुंचे। ऐसा बताया जा रहा है कि, अनंत सिंह को घर पर देखकर दोनों भाई सोनू-मोनू फायरिंग करने लगे।

ये भी पढ़ें: पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह, यात्री कूदे, दूसरी ट्रेन ने कुचला, कई लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

बता दें कि 14 अगस्त को पटना हाईकोर्ट ने AK-47 और आवास से बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने के केस में उन्हें बरी कर दिया था। पूर्व विधायक के खिलाफ अब एक भी केस पेंडिंग नहीं है। 16 अगस्त को अनंत सिंह जेल से बाहर आए थे।

ये भी पढ़ें: India vs England: सूर्यकुमार यादव के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी, भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 54% मैच जीते


पंचदूत को व्हाट्सऐप पर फॉलो करें, Panchdoot WhatsAPP पर क्लिक करें…

कौन है सोनू-मोनू 
अनंत सिंह पर हमला करन वाले सोनू-मोनू इलाके के कुख्यात अपराधी हैं। इन पर मर्डर,अपहरण और फिरौती समेत एक दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। सोनू-मोनू पंचमहला ओपी (मराची थाना) के जलालपुर गांव के निवासी हैं। ये यूपी के बाहुबली रहे मुख्तार अंसारी की टीम का हिस्सा रह चुका है।

मोकामा में अनंत सिंह के साथ इसकी पुरानी अदावत रही है। यहां ये अनंत सिंह के विरोधी गुटों के साथ मिलकर इलाके में अपना दबदबा कायम करने में जुटे हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।