वॉशिंगटन: अमेरिका में वीजा अवधि (us embassy) समाप्त होने के बावजूद रुके रहने वाले विदेशी नागरिकों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। अमेरिकी सरकार ने एक नई चेतावनी जारी करते हुए साफ कहा है कि जो लोग अपने वीजा की निर्धारित अवधि से अधिक समय तक देश में रुकते हैं, उनके खिलाफ स्थायी बैन (Permanent Ban) और देश से निष्कासन (Deportation) जैसी कड़ी सज़ाएं लागू की जाएंगी।
यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) और होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के अनुसार, हाल के वर्षों में अमेरिका में वीजा ओवरस्टे (Visa Overstay) करने वालों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। यही कारण है कि अब ऐसे मामलों में “जीरो टॉलरेंस पॉलिसी” अपनाई जा रही है।
क्या है वीजा ओवरस्टे?
वीजा ओवरस्टे का मतलब होता है – किसी व्यक्ति का अमेरिका में अधिकृत वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी बिना लीगल स्टेटस के रुकना। चाहे वह टूरिस्ट वीजा हो, स्टूडेंट वीजा, वर्क वीजा या अन्य किसी प्रकार का वीजा – अगर व्यक्ति निर्धारित समय सीमा से ज्यादा रुकता है, तो यह वीजा उल्लंघन माना जाता है।
ये भी पढ़ें: पहलाम हमले के बाद अमेरिका-पाकिस्तान में हुई थी सीक्रेट डील, शर्तें जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
नतीजे क्या हो सकते हैं?
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद अगर कोई देश नहीं छोड़ता है, तो:
-
उस व्यक्ति पर स्थायी रूप से अमेरिका में प्रवेश पर रोक (Permanent Entry Ban) लग सकती है।
-
उन्हें डिटेन कर वापस उनके देश भेजा जा सकता है।
-
भविष्य में किसी भी प्रकार का वीजा मिलना बेहद मुश्किल हो जाएगा।
-
उनके नाम और पासपोर्ट की जानकारी इंटरनेशनल डाटाबेस में ब्लैकलिस्ट की जा सकती है।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
भारत समेत कई देशों को सतर्क रहने की जरूरत
अमेरिकी रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नाइजीरिया जैसे देशों के नागरिकों में वीजा ओवरस्टे के मामले ज्यादा सामने आए हैं। अमेरिका ने सभी देशों को चेतावनी दी है कि वे अपने नागरिकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें।
सरकार का सख्त रुख
होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने कहा है कि अमेरिकी आव्रजन प्रणाली का दुरुपयोग अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। “जो लोग अमेरिका आकर नियमों का पालन नहीं करते, उन्हें अब अमेरिका में जगह नहीं मिलेगी।”
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।