– निरंतर सामाजिक कार्यों का हिस्सा है रोटी सेवा
हनुमानगढ़। रोटरी क्लब हनुमानगढ़ विजन की ओर से सामाजिक क्षेत्र में एक और अहम कदम उठाते हुए, गुरुवार को टाउन राजकीय अस्पताल के नजदीक रोटी सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन प्रदान किया गया। इस सेवा का उद्देश्य अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों के साथ-साथ अन्य जरूरतमंदों की मदद करना था। क्लब के सचिव कुणाल गोयल ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा निरंतर समाज सेवा के विभिन्न कार्य किए जाते हैं। क्लब का मानना है कि एक सशक्त समाज की नींव सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित होती है। क्लब कोषाध्यक्ष मिताली अग्रवाल ने कहा, हमारा उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ यह है कि जो लोग किसी भी कारणवश भोजन के बिना रहते हैं, उन्हें समय पर भोजन मिले और उनका दिन सही तरीके से बीते। अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों और उनके परिवारजन काफी समय तक अस्पताल में रहते हैं, और ऐसे में उन्हें भोजन की सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।
गुरुवार को क्लब ने अस्पताल के पास रोटी सेवा पर 100 से अधिक जरूरतमंदों को गरम भोजन उपलब्ध कराया। यह भोजन क्लब द्वारा पूरी तरह से वित्त पोषित था, जिससे न सिर्फ अस्पताल में भर्ती मरीजों बल्कि आसपास के इलाकों के गरीब और बेसहारा लोगों को भी मदद मिल सकी। इस पहल के तहत भोजन के साथ-साथ जरूरतमंदों को पानी और अन्य आवश्यक चीजें भी दी गईं। क्लब के सदस्य और अन्य सहयोगियों ने भी इस सेवा में सक्रिय रूप से भाग लिया और रोटरी क्लब के इस प्रयास को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई। प्रोजेक्ट चैयरमैन रिंकल गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की सेवाओं को जारी रखने के लिए क्लब ने अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और कहा कि भविष्य में भी समाज के हर वर्ग के लिए इसी तरह की मदद की जाएगी। उन्होने अंत में कहा, हमारा उद्देश्य समाज के हर व्यक्ति की मदद करना है और हम इस दिशा में और अधिक कार्य करेंगे ताकि हर व्यक्ति को बुनियादी आवश्यकताएँ मिल सकें। इस मौके पर सचिव कुणाल गोयल, कोषाध्यक्ष मिताली अग्रवाल, प्रोजेक्ट चैयरमैन रिकंल गर्ग, रोट्रैक्ट क्लब अध्यक्ष डॉ. इच्छित जैन, नताशा अग्रवाल, विनित गर्ग, हर्षित सोनी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।