तपती गर्मी में पक्षियों के लिए मसीहा बनी राष्ट्रीय युवक परिषद

158

– शहीद भगत सिंह पार्क में लगाए 30 परिण्डे, अभियान जारी रखने का संकल्प
हनुमानगढ़। 
भीषण गर्मी के इस दौर में जब तापमान लगातार 45 डिग्री के पार जा रहा है, ऐसे समय में राष्ट्रीय युवक परिषद हनुमानगढ़ ने पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए शहर के विभिन्न स्थलों पर परिण्डे लगाने का अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में मंगलवार को परिषद के सदस्यों द्वारा शहीद भगत सिंह पार्क में 30 परिण्डे बांधे गए, जिससे पेड़ों पर बैठे पक्षियों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि परिषद का यह अभियान पिछले कई वर्षों से गर्मियों के मौसम में निरंतर चलता आ रहा है। अब तक परिषद द्वारा शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, स्कूल परिसरों, मंदिरों और मोहल्लों में सैकड़ों परिण्डे लगाए जा चुके हैं। यह सेवा कार्य न सिर्फ पक्षियों के प्रति करुणा और दया भाव को दर्शाता है, बल्कि समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाने का भी एक माध्यम बन रहा है।
प्रवीण जैन ने बताया कि यह अभियान युवाओं की भागीदारी से और अधिक सशक्त हो रहा है। परिषद के सदस्य नियमित रूप से इन परिण्डों में पानी भरने की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं, ताकि यह सेवा निरंतर और प्रभावी बनी रहे।
इस कार्य में प्रवीण जैन के साथ परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता रामगोपाल सैन, कुरड़ाराम, राकेश कुमार, महेंद्र स्वामी, रामलाल कवलिया व अन्य सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।