भाजपा नगर मण्डल द्वारा आयोजित ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान का भव्य आयोजन

186

मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए भाजपा कार्यकर्ता : प्रमोद डेलू
अतीत को भूले नहीं, अंतिम छोर तक पहुंचाए योजनाओं की जानकारी : अमित सहू
भाजपा कार्यकर्ताओं की रही बड़ी भागीदारी
हनुमानगढ़
 भाजपा नगर मण्डल हनुमानगढ़ टाउन द्वारा ‘विकसित भारत संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय फूडग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा युवा नेता अमित सहू, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक, नगर परिषद के पूर्व सभापति अमर सिंह राठौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम बंसल, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी, जिला उपाध्यक्ष कविंद्र सिंह, अभियान संयोजक राजेश प्रेमजानी, सह-संयोजक संजय सेन व विकास डोडा मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मॉ भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य मोदी सरकार की नीति और कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाना तथा देश के विकास में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।
इसके उपरांत मंचस्थ अतिथियों द्वारा विकसित भारत ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की प्राप्ति में अपनी महती भूमिका निभाएं। वरिष्ठ नेता प्रेम बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का संकल्प है ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन और सेवा भाव के साथ समाज में कार्य करने का आग्रह किया। युवा नेता अमित सहू ने युवाओं से आह्वान किया कि वे तकनीक, नवाचार और राष्ट्रभक्ति को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि अतीत को भूल नहीं एवं पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार के कार्यकाल में लागू की गई जनहित की योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर तक पहुंचनी चाहिए।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।