– सेंट्रल पार्क में हुआ निशुल्क योग प्रशिक्षण, आमजन को दी स्वास्थ्य जागरूकता
हनुमानगढ़। विश्व योग दिवस के उपलक्ष में मंगलवार को युथ वीरांगनायें संगठन द्वारा हनुमानगढ़ टाउन के सेंट्रल पार्क में निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग को जीवनशैली में शामिल करने की प्रेरणा देना रहा। शिविर में प्रशिक्षित योगाचार्य अचला वर्मा द्वारा विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया गया, जिसमें प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, कपालभाति, ताड़ासन, वृक्षासन जैसे योगाभ्यास शामिल थे। योगाचार्य ने प्रत्येक आसन के लाभ, करने की विधि और नियमित अभ्यास से होने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। युथ वीरांगना ऐशना ने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम है, बल्कि यह मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज की तेज़ रफ्तार जीवनशैली में योग तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में अत्यंत सहायक है। इस शिविर के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को योग का महत्व समझाने का प्रयास किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में संगठन द्वारा नियमित रूप से इस प्रकार के योग शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़ें और निरोग जीवन की ओर अग्रसर हों। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठजनों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने योगाभ्यास के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योग से उन्हें तन-मन दोनों में हल्कापन और स्फूर्ति का अनुभव हुआ है। वे भविष्य में भी नियमित योग करने के लिए प्रेरित हुए हैं।इस मौके पर मीनाक्षी,रजनी,रीमा,डिम्पल,सरो
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































