– महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प, नगर अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
हनुमानगढ़। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर शनिवार को हनुमानगढ़ जंक्शन नगर मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर के नेतृत्व में यह कार्यक्रम समर्पण व राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
दुर्गा कॉलोनी व श्याम सिंह कॉलोनी शक्ति केंद्र पर सुमन चावला के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा हुई, वहीं गांधीनगर व भट्ठा कॉलोनी शक्ति केंद्र पर पूर्व उपसभापति नगीना बाई ने कार्यक्रम का संचालन किया। सेक्टर 12 शक्ति केंद्र में अर्जुन विमल, मुख्य बाजार शक्ति केंद्र में अश्वनी नारंग, सुरेशिया शक्ति केंद्र में जगसीर सिंह काला तथा सो फुटी रोड शक्ति केंद्र पर निशांत शर्मा व संतोष कुमार के नेतृत्व में आयोजन किया गया। इन सभी स्थानों पर कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका सपना था कि भारत एक राष्ट्र हो, एक संविधान हो और एक प्रधान हो, जिसे उन्होंने “एक निशान, एक विधान, एक प्रधान” के नारे के रूप में जन-जन तक पहुंचाया।
नगर मंडल उपाध्यक्ष डॉ. आदित्य चावला ने कहा कि युवाओं को डॉ. मुखर्जी के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश की सेवा में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के जीवन को राष्ट्र सेवा, शिक्षा और सिद्धांतों की मिसाल बताया।
इस अवसर पर नगर महामंत्री प्रवीण सिंह परमार, उपाध्यक्ष नरेश पुरोहित, जितेंद्र तेजवानी, नगर मंत्री नितिन तिवाड़ी, चेलाराम सुमरानी, लक्ष्मण दास भदरा, जगदीश राय नारंग, राजन तिवाड़ी, साहिल सारवान, राधेश्याम झुडानी, डॉ. बीके चावला, भरत चावला, रोहित चावला, किरण पारीक, मधु जग्गा, राहुल मिश्रा, दुनिचंद भांबू, राजू, बोहर सिंह, होशियारी लाल, बाबूलाल सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रमों का समापन राष्ट्रगान व “भारत माता की जय” के नारों के साथ किया गया। सभी शक्ति केंद्रों पर जयंती आयोजन पूर्ण अनुशासन व उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































