“मित्र तो हैं, लेकिन…” ट्रंप ने भारत पर लगाया 25% टैरिफ और अतिरिक्त जुर्माना

535

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (us tariff on india) ने बुधवार को भारत पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि भारत, रूस से हथियार और ऑयल खरीद रहा है, इसलिए उस पर जुर्माना भी लगाएंगे। ट्रम्प ने एक और पोस्ट में कहा कि अमेरिका के साथ भारत का व्यापार घाटा बहुत ज्यादा है, इसलिए वे भारतीय सामानों पर टैरिफ लगा रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने पोस्ट में लिखा, “याद रखें, भारत हमारा दोस्त है लेकिन पिछले कुछ सालों में हमने उनके साथ अपेक्षा से कम व्यापार किया है, क्योंकि वे बहुत ज़्यादा टैरिफ लगाते हैं। दुनिया के किसी भी देश की तुलना में भारत में सबसे कठोर व्यापार बाधाएं हैं।”

भारत आज भी अपने ज्यादातर हथियार रूस से खरीदता है। इतना ही नहीं, चीन के साथ मिलकर भारत, रूस से बड़ी मात्रा में तेल और गैस भी खरीदता है, जबकि पूरी दुनिया चाहती है कि रूस यूक्रेन में हिंसा रोके। इन सब वजहों से अब अमेरिका ने फैसला किया है कि भारत से आने वाले सामानों पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाएगा। इसके अलावा पेनल्टी भी लगाई जाएगी। दोनों देशों के बीच सबकुछ सही नहीं है।

क्या होगा इसका असर
डॉनल्ड ट्रंप के इस 25 प्रतिशत टैरिफ का असर अब शेयर बाजार में दिखाई दे सकता है। आशंका है कि इससे भारतीय शेयर बाजार धड़ाम हो सकता है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

कौन-कौन सी चीजें प्रभावित होंगी?
अमेरिका द्वारा लगाए गए 25% टैरिफ से भारत के ज्वेलरी, ऑटो पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टील, एल्यूमिनियम, रेडीमेड कपड़े और घरेलू उपकरणों के निर्यात पर सीधा असर पड़ेगा। इससे ये सामान अमेरिका में महंगे हो जाएंगे, जिससे वहां की मांग घट सकती है और भारत के एक्सपोर्ट सेक्टर को बड़ा झटका लग सकता है। खासकर जेम्स-ज्वेलरी और मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री सबसे ज़्यादा प्रभावित होंगी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।