iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और Pro Max हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

759

Apple ने iPhone 17 सीरीज (iphone 17 series) के साथ-साथ iPhone Air को भी भारत समेत ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। Apple ने इस लाइनअप में iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। 12 सितंबर से आप आईफोन 17 के सभी वर्जन को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। 19 सितंबर से इनकी बिक्री शुरू होगी।

iPhone 17 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 256GB और 512GB में आते हैं। इसकी भारत में शुरुआती कीमत 82,900 रुपये है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1,02,900 रुपये है। इसे 5 कलर ऑप्शन- लैवेंडर, सेज, मिस्ट, ब्लू और ब्लैक में पेश किया गया है।

iPhone Air को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 256GB, 512GB और 1TB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमश: 1,39,900 रुपये और 1,59,900 रुपये में आता है। इसे स्काई ब्लू, लाइट गोल्ड, क्लाउड व्हाइट और स्पेस ब्लैक में खरीदा जा सकता है।

आईफोन 17 सीरीज की भारत में शुरुआती कीमत

  • आईफोन 17: ₹82,900
  • आईफोन 17 एयर: ₹1,19,900
  • आईफोन 17 प्रो: ₹1,34,900
  • आईफोन 17 प्रो मैक्स : ₹1,49,900

iPhone 17 Pro को भी तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 256GB, 512GB और 1TB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमश: 1,54,900 रुपये और 1,74,900 रुपये में आता है। इसे सिल्वर, कॉस्मिक ऑरेंज और डीप ब्लू में खरीदा जा सकता है।

iPhone 17 Pro Max को चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 256GB, 512GB, 1TB और 2TB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये है। इसके अन्य तीनों मॉडल क्रमशः 1,69,900 रुपये, 1,89,900 रुपये और 2,29,900 रुपये में आते हैं। इसे भी सिल्वर, कॉस्मिक ऑरेंज और डीप ब्लू में खरीदा जा सकता है।

iPhone 17 Series स्पेसिफिकेशन टेबल

फीचर iPhone 17 iPhone 17 Pro iPhone 17 Pro Max
डिस्प्ले 6.1-इंच OLED 6.1-इंच ProMotion OLED 6.7-इंच ProMotion OLED
प्रोसेसर A19 Bionic A19 Bionic A19 Bionic
ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 26 iOS 26 iOS 26
कैमरा 48MP डुअल कैमरा 48MP + Ultra-Wide + Telephoto 48MP + Ultra-Wide + 5x Telephoto
फ्रंट कैमरा 12MP 12MP 12MP
बैटरी ऑल-डे बैटरी ऑल-डे बैटरी अब तक की सबसे बड़ी iPhone बैटरी
चार्जिंग MagSafe + Fast Charging MagSafe + Fast Charging MagSafe + Fast Charging
कीमत (भारत) ₹82,900 से शुरू ₹1,29,900 से शुरू ₹1,64,900 तक
प्री-ऑर्डर 12 सितंबर 2025 12 सितंबर 2025 12 सितंबर 2025
सेल स्टार्ट 19 सितंबर 2025 19 सितंबर 2025 19 सितंबर 2025


iPhone 17 Series में क्या है खास

आईफोन 17 में मजबूती, डिजाइन और परफॉर्मेंस से जुड़े के बड़े बदलाव किए गए हैं। नए मॉडल में सिरेमिक शील्ड 2 है, जो स्क्रैच रेजिस्टेंस में तीन गुना बेहतर है, साथ ही एपल की नई कोटिंग से और टफनेस मिलती है। इसमें सात लेयर वाली एंटी-रिफ्लेक्टिव फिनिश भी है, जो चमक को कम करती है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

अब इसमें थोड़ा बड़ा 6.3-इंच का प्रोमोशन डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट देता है और ऑलवेज-ऑन मोड में 1Hz तक जाता है, जिससे बैटरी बचती है। iPhone 17 में Apple का नया A19 चिप है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है।

इसमें 6-कोर CPU, 5-कोर GPU और बेहतर न्यूरल इंजन है, जो ऑन-डिवाइस AI टास्क को हैंडल करता है। मेमोरी बैंडविड्थ बढ़ने से मल्टीटास्किंग और ग्राफिक्स वाली एप्स की परफॉर्मेंस में सुधार है। कैमरा डिपार्टमेंट में 48MP का मेन सेंसर और 12MP का 2x टेलीफोटो लेंस है, जो ज़्यादा शार्प डिटेल्स देता है।