iPhone 17 Air के आगे सब फेल, जानिए इसकी कीमत और दमदार फीचर्स के बारें में

iPhone 17 Air में 6.5-इंच का ProMotion डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रॉलिंग और एनिमेशन पहले से कहीं ज्यादा स्मूद होंगे।

259

कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में आयोजित अपने वार्षिक इवेंट Awe Dropping में Apple ने तकनीकी दुनिया को चौंकाते हुए नया iPhone Air लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे पतला iPhone है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है। स्लिम डिज़ाइन और प्रीमियम लुक इसे बाकी iPhones से बिल्कुल अलग बनाते हैं।

Apple ने इसे स्टाइल और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बताते हुए पेश किया। भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹1,20,000 रखी गई है।

ये भी पढ़ें: iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और Pro Max हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

यह फोन खासकर उन लोगों के लिए है जो प्रीमियम डिजाइन, पतला व हल्का डिवाइस और साथ ही हाई-परफॉर्मेंस की तलाश में हैं। 120Hz डिस्प्ले और A19 Pro चिप इसे स्टाइल और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाते हैं।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

iPhone Air के स्पेसिफिकेशन

फीचर डिटेल्स
मोटाई 5.6mm (अब तक का सबसे पतला iPhone)
डिस्प्ले 6.1-इंच OLED Liquid Retina Display
प्रोसेसर A19 Bionic Chip
ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 26
कैमरा 48MP प्राइमरी + Ultra-Wide लेंस
फ्रंट कैमरा 12MP TrueDepth
बैटरी All-day बैटरी लाइफ
चार्जिंग MagSafe और Fast Charging सपोर्ट
कीमत (भारत) ₹1,20,000 से शुरू
प्री-ऑर्डर 12 सितंबर 2025 से
सेल स्टार्ट 19 सितंबर 2025 से

iPhone 17 Air में 6.5-इंच का ProMotion डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रॉलिंग और एनिमेशन पहले से कहीं ज्यादा स्मूद होंगे। लॉक स्क्रीन पर यह रिफ्रेश रेट 1Hz तक घट जाता है, जिससे बैटरी की खपत कम होती है। iPhone 17 Air को पावर देता है Apple का नया A19 Pro चिप, जिसे अब तक का सबसे तेज स्मार्टफोन प्रोसेसर माना जा रहा है। यह ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग सपोर्ट करता है, जिससे ऐप्स और गेम्स और भी तेजी से चलते हैं।