रामलीला में ताड़का वध व सीता स्वयंबर का मंचन

288

हनुमानगढ़। टाऊन के नगर परिषद रामलीला रंगमंच पर श्री रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला के चौथे दिन की शुरुआत शिव शंकर की सचेतन झांकी एवं पूजा अर्चना से की गई, आरती कपड़ा एसोसिएशन के सदस्यो के द्वारा कि गई । आरती के बाद दशरथ दरबार दिखाया गया । तत्पश्चात विश्वामित्र द्वारा दशरथ से राम व लक्षमण को अपने साथ लेकर जाना व ताडक़ा का वध करने का मचन किया गया जिसको देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह था। राक्षको को मारकर जनकपूरी के लिये प्रस्थान किया, जहा सीता स्वयंम्बर में पहुच कर श्रीराम जी ने शिव धनुष को तोड़ा । इस दृश्य में लक्षमण-परशुराम संवाद दिखाया गया जो देखने के लायक था । दशरथ की भूमिका मुकेश स्वामी,राम की भूमिका ओम स्वामी,लक्ष्मण की भूमिका संजय सेन,सीता की भूमिका में राकेश तंवर,रावण की भूमिका में बहादुर सिंह चौहान,विश्वामित्र की भूमिका में द्वारपाल ताड़का की भूमिका में महैन्द्र सिंह,जनक की भूमिका राकेश गोयल चिंटू, परशुराम की भूमिका रजनीश पारीक व विशिष्ठ मंनी की भूमिका में गोल्डी व सेठ मुनीम कि भूमिका में स्टेज व्यवस्ािा प्रभारी सुन्दर बंसल व डारेक्टर प्रेम पारीक ने निभाई,। समिति सचिव दिनेश तलवाड़ीया ने बताया श्रीराम लीला में  ताड़का का मंचन देखने योग्य था, भारी संख्या में दर्शक इसे देखने के लिये पहुये, रामलीला समिति द्वारा भारी बंदुबस्त किया हुआ था लेकिन फिर भी भीड़ इतनी थी कि ताड़का का सीन को कई बार रोकना पड़ा । पुलिस प्रसाशन का कोई सहयोग रामलीला समिति को नही मिला,भीड.को श्री सनातन महावीर दल के स्वय सेवको ने सम्भाली । ताड़का के दृश्य के बाद सीता स्वयम्बर दिखाया गया जिसमें अनेक राज कुमार जनक के दरबार मे पहुचे, रामजी ने धनुष पर चीला चढ़ाकर सीता का वर्ण किया, इसके पश्चात लक्ष्मण परशुराम संवाद हुआ जो देखने काबिल था। रामलीला का निर्देशक प्रेमरतन पारीक,उपनिदेशक अशोक मिढ़ा व बहादुर सिंह चौहान के नेतृत्त्व में खेली जा रही है समिति अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल ने बताया इस वर्ष भी 100 ग्राम एक चॉदी के सिक्के से प्रतिदिन देवी-देवताओ कि झांकी का तिलक सिक्के से किया जा रहा है जो लगातार 14 दिनो तक सभी देवी देवताओं के होगा और वही सिक्का लॉटरी के द्वारा 3 अक्टूबर 2025 को रात्रि के 12,.15 बजे श्री रामजी के हाथों से निकाला जायेगा और जिसके भाग्य में सिक्का आयेगा भगवान श्रीराम उसे यह सिक्के अपने हाथों से देगे । आज  रामलीला में क्लॉथ मर्चेन्टस एसोसिएशन के सदस्यो को समिति अध्यंक्ष अर्चित अग्रवाल,सरंक्षक बाल कृष्ण गौल्याण,चाँद रत्न खदरिया, सचिव दिनेश तलवाड़ीया,संमिति कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग,स्टेज व्यवस्था प्रभारी सुन्दर बंसल,हेमन्त शर्मा,मनोज गोयल व अन्य समिति सदस्यो द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन प्रह्लाद गुप्ता द्वारा बहुत ही सुंदर किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।