फाटक गौशाला में नवरात्रि पर शतचंडी पाठ और यज्ञ का आयोजन

255

हनुमानगढ़ टाउन स्थित फाटक गौशाला, बरकत कॉलोनी में नवरात्रों के पावन अवसर पर शतचंडी पाठ और एक कुंडली यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को आयोजित इस अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शतचंडी पाठ और हवन यज्ञ में नरोत्तम सिंगला, प्रेम तावनिया, रीटा चावला, रेखा राजपुरोहित, नेहा राजपुरोहित, लक्ष्मी नारायण गर्ग, करण भार्गव, पार्षद पति मुकेश भार्गव, मुख्य यजमान सतीश गोयल व श्रीमती गोयल, सरला देवी गर्ग, कोमल गर्ग, रुचि गर्ग, मानवी, शानवी, कुसागर, नवनीत बंसल, राजेंद्र आदि ने भाग लेकर आहुति अर्पित की और महाआरती में शामिल हुए।बीमार और असहाय गोवंश की स्वस्थता के लिए विशेष अनुष्ठानफाटक गौशाला के अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल ने बताया कि दस दिवसीय नवरात्र महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः और सायंकालीन पूजा-अर्चना तथा आरती का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य बीमार, असहाय और दुर्घटनाग्रस्त गोवंश के स्वास्थ्य लाभ और कल्याण की कामना करना है। उन्होंने बताया कि फाटक गौशाला का संचालन पूरी तरह जन सहयोग से किया जाता है। श्रद्धालुओं और गौभक्तों की सहभागिता से यह अनुष्ठान गौसेवा और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रहा है। रविवार शाम 5.00 बजे भजन संध्या का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य गायकर सुनीता पारीक व उनके सहयोगी होंगे

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।