दिवाली के फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही इस हफ्ते का फ्राइडे ओटीटी प्रेमियों के लिए बेहद खास साबित होने वाला है। 17 अक्टूबर 2025 को कई दमदार फिल्में और वेब सीरीज़ एक साथ रिलीज़ हो रही हैं। जिनमें थ्रिलर, ड्रामा, क्राइम, हॉरर और रियल स्टोरीज़ का बेहतरीन मिक्स है।
अगर आप इस दीवाली वीकेंड पर कुछ नया देखने की सोच रहे हैं, तो आपकी वॉचलिस्ट के लिए यहां हैं इस शुक्रवार की सबसे बड़ी ओटीटी रिलीज़ की कुछ फिल्मों के नाम दिए जा रहे हैं। तो इस वीकेंड पर ओटीटी पर सस्पेंस, इमोशन, ह्यूमर और हॉरर का जबरदस्त डोज़ मिलने वाला है — तो पॉपकॉर्न तैयार रखिए और तय कर लीजिए, आपकी वीकेंड वॉचलिस्ट में कौन सी फिल्म या सीरीज़ होगी!
भागवत चैप्टर वन: राक्षस (ZEE5)
अरशद वारसी और जितेंद्र कुमार स्टारर इस हिंदी क्राइम थ्रिलर की कहानी उत्तर प्रदेश की लापता लड़कियों के केस के इर्द-गिर्द घूमती है। इंस्पेक्टर विश्वास भागवत (अरशद वारसी) जब एक रैकेट की जांच करता है, तो मामला समीर (जितेंद्र कुमार) नाम के साइंस टीचर तक पहुंचता है, जो मुख्य संदिग्ध बन जाता है।
ये भी पढ़ें: इस हफ्ते OTT और सिनेमाघरों में रिलीज होगी ये मोस्ट अवेटेड 5 फिल्में, देखें पूरी लिस्ट
अभ्यंतरा कुट्टावली (ZEE5)
सेतुनाथ पद्मकुमार की यह मलयालम फिल्म एक सरकारी कर्मचारी के जीवन की कहानी है, जो झूठे आरोपों और घरेलू कलह के बीच अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश करता है।
संतोष (Lionsgate Play)
संध्या सूरी निर्देशित यह फिल्म उत्तर भारत के ग्रामीण इलाकों में सेट है। एक यंग विधवा जब अपने पति की पुलिस नौकरी संभालती है, तो वह एक दलित लड़की के रेप-मर्डर केस में उलझ जाती है। शहाना गोस्वामी ने इसमें दमदार भूमिका निभाई है।

हॉलीवुड हसलर: ग्लिट्ज़, ग्लैम, स्कैम (Prime Video)
यह तीन-भाग वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ महत्वाकांक्षी एक्टर जैक होरविट्ज़ की कहानी पर आधारित है, जिसने हॉलीवुड में 650 मिलियन डॉलर का स्कैम रचकर सबको चौंका दिया था।
शी वॉक्स इन डार्कनेस (Netflix)
सुज़ाना अबैतुआ की यह पॉलिटिकल स्पाय थ्रिलर एक यंग इंटेलिजेंस एजेंट की कहानी है, जो दक्षिणी फ्रांस में एक अलगाववादी ग्रुप में घुसपैठ करती है।
किष्किंधापुरी (ZEE5)
तेलुगु हॉरर फिल्म किष्किंधापुरी सिनेमाघरों में हिट रही थी और अब डिजिटल रिलीज़ हो रही है। इसे दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सराहना मिली है।
गुड न्यूज़ (Netflix)
साउथ कोरियाई ब्लैक कॉमेडी गुड न्यूज़ एक हाईजैक्ड जापानी प्लेन और उससे जुड़े अफसरों की अफरा-तफरी भरी कहानी है। फिल्म में सस्पेंस, पॉलिटिकल ट्विस्ट और डार्क ह्यूमर का शानदार मिश्रण है।
बागी 4 (Prime Video)
टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म बागी 4 अब ओटीटी पर आ रही है। इसे 17 अक्टूबर से रेंट पर देखा जा सकेगा, जबकि 31 अक्टूबर से सब्सक्राइबर्स के लिए फ्री स्ट्रीमिंग शुरू होगी।
चैनल को सब्सक्राइब करें
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































