दिवाली का त्योहार नज़दीक है और अब आप बिना किसी एडिटिंग ऐप या फोटोग्राफर के AI की मदद से परफेक्ट दिवाली फोटो (AI Diwali Photo Prompt) बना सकते हैं। Google का नया जनरेटिव टूल Gemini अब इतना एडवांस हो चुका है कि सिर्फ एक अच्छे प्रॉम्प्ट से यह आपके लिए खूबसूरत, रियलिस्टिक दिवाली इमेज तैयार कर सकता है। वो भी रांगोली, दीये और पारंपरिक लुक के साथ।
यहाँ हम बता रहे हैं स्टेप-बाय-स्टेप गाइड और टॉप 7+ AI प्रॉम्प्ट्स, जिनकी मदद से आप अपने लिए शानदार दिवाली फोटो या फैमिली पोर्ट्रेट बना सकते हैं बिल्कुल प्रोफेशनल क्वालिटी में।
ये भी पढ़ें: 3D AI फिगर के बाद इंटरनेट पर आया Gemini का AI Saree Look का नया ट्रेंड, ये हैं Viral Prompts
AI से दिवाली फोटो बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
स्टेप 1: सबसे पहले अपने वेब ब्राउज़र में Google Gemini ओपन करें और अपने Google अकाउंट से लॉग इन करें।
स्टेप 2: होमपेज पर जाकर ‘New chat’ पर क्लिक करें ताकि आप एक नई चैट शुरू कर सकें।

स्टेप 3: अब आता है सबसे ज़रूरी हिस्सा यानी प्रॉम्प्ट लिखना। एक अच्छा प्रॉम्प्ट जितना क्लियर और डिटेल्ड होगा, उतनी ही शानदार आपकी AI इमेज बनेगी।
स्टेप 4: प्रॉम्प्ट टाइप करने के बाद ‘Enter’ दबाएं। कुछ सेकंड में Gemini आपके लिए कई इमेजेज़ तैयार कर देगा। अगर नतीजा आपकी उम्मीदों पर खरा न उतरे, तो आप प्रॉम्प्ट में हल्का बदलाव करके फिर से कोशिश कर सकते हैं या ‘Regenerate’ का ऑप्शन चुन सकते हैं।
ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाया Gemini AI प्री-वेडिंग ट्रेंड, इन 5 प्रॉम्प्ट्स की मदद से बनाओं कमाल की तस्वीर

AI Diwali Photo With Rangoli के लिए बेस्ट Gemini प्रॉम्प्ट्स
- “Create a realistic 4K scene of a family making a colourful rangoli together. Parents and two children are seated on the floor in bright traditional attire. Rangoli patterns are intricate and surrounded by small diyas. The background shows festive decorations and warm lighting, capturing smiles, laughter, and the excitement of children.”
- “Create a woman styled in a cream and red lehenga with golden zari embroidery, wearing traditional jewellery, holding a diya and sparkler in a courtyard decorated with rangoli and lanterns.”
- “A woman in a royal blue saree with golden details, holding a glowing diya in one hand and a sparkler in another, with festive lights and colourful rangoli in the background.”

-
“Generate a 4K image of a couple making rangoli together, sitting on the floor surrounded by diyas and festive décor. Capture natural smiles, laughter, and intimacy.”
-
“Create a 4K image of a couple performing a Diwali puja — the woman in a red saree and the man in a beige kurta. Add diyas, incense, flowers, and rangoli under warm candlelight.”

-
“Create a realistic 4K scene of a woman making a colourful rangoli for Diwali, sitting on the floor surrounded by diyas and decorations.”
-
“A woman wearing a vibrant lehenga, sitting on the floor making a beautiful rangoli with bright colours, surrounded by glowing diyas and festive lights.”
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































