मुंबई में एक्टिंग क्लास में 20 बच्चों को बंधक बनाया, VIDEO में देखिए क्या रखी डिमांड

456

मुंबई (mumbai) के पवई इलाके में गुरुवार तड़के 1:45 बजे के आसपास एक सनसनीखेज घटना में स्थानीय यूट्यूबर रोहित आर्या ने एका-डेढ़ दर्जन से ज्यादा बच्चों को अपने स्टूडियो में बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और स्पेशल कमांडो घटनास्थल पर पहुंच गए और बाथरूम के रास्ते अंदर घुसकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अब खबर आ रही है कि आरोपी एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान फायरिंग में आरोपी रोहित आर्या को गोली लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के बचाव अभियान में एक घंटे के भीतर 17 बच्चे, एक सीनियर सिटीजन और एक अन्य नागरिक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके से एक एयरगन और कुछ केमिकल भी बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि आरोपी मनोवैज्ञानिक रूप से अस्थिर लग रहा है।

पुलिस के अनुसार, रोहित आर्या ने पहले दर्जन से ज़्यादा बच्चों को ऑडिशन के नाम पर बुलाया था — शुरुआती सूचनाओं में कहा जा रहा है कि करीब 100 बच्चे ऑडिशन के लिए बुलाये गए थे। रा स्टूडियो की पहली मंज़िल पर चलने वाली एक्टिंग क्लास में ही बच्चों को बंधक रखा गया था; इस दौरान कई बच्चे खिड़कियों से बाहर झांकते नजर आए। बच्चे छुड़ाने के बाद उनके परिजन भी मौके पर पहुँचे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Panchdoot News (@panchdoot_news)

अभियुक्त के सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में उसने दावा किया कि वह आत्महत्या करने की बजाय यह “योजना” बना रहा है और उसकी कुछ “नैतिक मांगें” तथा सवाल हैं। उसने कहा कि वह कोई आतंकवादी नहीं है और ज्यादा रकम की माँग नहीं कर रहा, पर अगर उकसाया गया तो वह स्टूडियो में आग लगा देने की धमकी भी दे रहा था। पुलिस इस वीडियो और आरोपी के स्पष्ट किए गए मंसूबों की भी जांच कर रही है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

मुंबई पुलिस ने फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर महिला व बाल सुरक्षा और साइकोलॉजिकल असेसमेंट सहित सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। बच्चों और अन्य बंधकों का चिकित्सकीय एवं मनोवैज्ञानिक परीक्षण कराया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।