बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के लिए ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। बिहार इस समय पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग गया है। सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक अपने पक्ष में वोटरों को लुभाने के लिए रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Bihar Election Modi) ने मुजफ्फरपुर और छपरा में जो जनसभाएं करेंगे।
पीएम मोदी ने रैली में कहा-बिहार के मेरे मालिकों, मैं आपका बहुत बड़ा कर्जदार हूं। इतनी बड़ी संख्या में युवा आए हैं। ये विशाल भीड़ बता रही है कि बिहार में फिर एक बार NDA की सरकार आएगी। बिहार में फिर से सुशासन की सरकार आएगी।’
वहीं, राहुल गांधी भी आज नालंदा और शेखपुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। आज नित्यानंद राय की भी सीतमढ़ी में जनसभा होनी है। मधुबनी में तेज प्रताप यादव भी लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। दरभंगा में तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी की जनसभा है। वहीं, प्रशांत किशोर दरभंगा में आज रोड शो करेंगे।
कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन, करप्शन ये जंगल राज की पहचान
पीएम मोदी ने कहा कि, ‘विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है। RJD और कांग्रेस कभी भी बिहार को विकसित नहीं बना सकता है। इन लोगों ने बिहार पर कई सालों तक राज किया। इन लोगों ने आपके साथ सिर्फ विश्वासघात किया है। ‘RJD और कांग्रेस वालों की पहचान सिर्फ 5 चीजों से है। कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन, करप्शन ये जंगल राज की पहचान है।’ ‘जिनका खुद का इतिहास जमीन हथियाने वाला रहा है, क्या वो बिहार के उद्योग के लिए जमीन देंगे।’
PM ने गोलू अपरहण कांड का जिक्र किया
PM ने कहा, जंगलराज में गाड़ियों के शोरूम लूट लिए जाते थे। गोलू अपहरण कांड तो आपने सुना होगा। किडनैपिंग के बाद छोटे से बच्चे के टुकड़े कर दिए गए थे। RJD-कांग्रेस के राज में ये अपहरण हुआ था। इनके राज में 35 से 40 हजार अपहरण हुए। रोते-बिलखते मां बाप से RJD को कोई फर्क नहीं पड़ता था।

बिहार का बेटा पलायन नहीं करेगा- पीएम मोदी
आज इंजन बन रहे, मखाना दुनिया भर में जा रहा, फूड प्रोसेसिंग, आईटी पार्क, लेदर क्लस्टर ये सब हमारे बिहार की पहचान बन रहे। साथियों, कभी बिहार अपनी जरूरत के लिए मछली बाहर से मंगाता था, आज दूसरे राज्यों को भी भेज रहे, कमाई कर रहे। ये आत्मनिर्भरता का उदाहरण है। एनडीए का संकल्प है, बिहार में कमाई, दवाई, पढ़ाई और सिंचाई। बिहार का बेटा पलायन नहीं करेगा, यहीं काम करेगा।
सैकड़ों साल तक इस अपमान को नहीं भूलेगा बिहार- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि छठ पूजा नौटंकी है, ड्रामा है, ऐसे लोगों को सजा दोगे कि नहीं। जो माताएं निर्जला व्रत रखती हैं, गंगाजी में खड़ी होती हैं, वो तो उनकी नजर में ड्रामा करती हैं, क्या बिहार की माताएं-बहनें छठ मैया का अपमान बर्दाश्त करेंगी, साथियों ये हर उस व्यक्ति का अपमान है जो छठी मैया में श्रद्धा रखता है। मैं जानता हूं इस अपमान को सैकड़ों साल तक बिहार नहीं भूलेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































