रूस के नजदीक भारतीय नाविकों से भरे 2 जहाज में आग, 14 मरे

4250
24653

मॉस्को. क्रीमिया को रूस से अलग करने वाले समुद्री इलाके कर्च में दो जहाजों में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। 9 लापता हैं। रूस की न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ये हादसा गैस ट्रांसफर करते हुए हुआ। खबर ये भी है कि इस दौरान दोनों जहाजों में 15 भारतीय मौजूद थे। बताया जा रहा है, एक जहाज में लिक्विवाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) थी, जबकि दूसरा टैंकर था। रशियन मेरीटाइ एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा, पूरी तरह पुष्ठि नहीं हुई लेकिन 14 नाविकों की मौत हो गई है।

न्यूज एजेंसी तास का कहना है कि एक जहाज कैंडी में चालक दल के 17 सदस्य सवार थे। इनमें 9 तुर्की और 8 भारतीय मूल के लोग थे। दूसरे जहाज मेस्ट्रो में 15 क्रू मेंबर थे। इसमें तुर्की और भारत के 7-7 लोग थे। एक इंटर्न लीबिया से था। वहीं शियन टेलीविजन नेटवर्क के हवाले से एजेंसी ने बताया कि ईंधन की अदला-बदली के दौरान तेज धमाका हुआ और आग दोनों जहाजों में फैल गई। करीब 35 लोग अपनी जान बचाने के लिए समुद्र में कूद गए। इनमें से 12 को बचा लिया गया, 9 लापता हैं।

कर्च स्ट्रेट रूस और क्रीमिया दोनों के लिए सामरिक रूप से काफी अहम हैं. यूक्रेन के लिए तो यह लाइफलाइन ही है. यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारिउपोल से काले सागर में जाने का यही एक मात्र रास्ता है। रूस से क्रीमिया को जोड़ने का भी यह सबसे नजदीकी रास्ता है। 2014 में रूस ने क्रीमिया को खुद को मिला दिया। रूस ने मई में इस पर एक पुल का उद्घाटन किया था।

ये भी पढ़ें:
– क्या फिल्में छोड़कर राजनीति में आ रही हैं करीना कपूर, जानिए कितनी है सच्चाई?
– WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने वालों के लिए आया नया नियम, जानिए अब क्या करना होगा?
– राजस्थान अलर्ट: बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना, जानिए क्यों बदला अचानक मौसम
– कब-तक नया भारत झेलता रहेगा 72 साल पुरानी चुनौतियां
– अजय, अनिल और माधुरी ब्रेनलेस कॉमेडी ने मचा दिया Total Dhamaal, देखें ट्रेलर
– नहीं सुधरे हम तो 2020 तक दूध, गेहूं, चावल, फल जैसी चीजों के लिए तरस जाएंगे- रिपोर्ट
– Ex गर्लफ्रेंड के दावों से मच सकती क्रिकेटर रोहित शर्मा की निजी जिंदगी में खलबली, जानिए पूरा मामला

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here