शर्मीले स्वभाव के लड़के इन पांच तरीकों से करें लड़की को प्रपोज, नहीं होगी कोई गलती

0
517

लाइफस्टाइल डेस्क: जैसे एक परिवार में तरह-तरह व्यवहार के लोग रहते हैं वैसे ही लड़के भी अलग-अलग टाइप के होते हैं। कहने का मतलब ये है कि उनका स्वभाव शर्मीला, मजाकिया या फिर कम बोलने वाला हो सकता है। इसका मतलब ये नहीं की उनको प्यार करने और प्रपोज करने की इजाजत नहीं है। आज हम यहां उन लड़कों के लिए कुछ टिप्स दे रहे हैं जो प्यार का इजहार तो करना चाहते हैं लेकिन शर्माते हैं।

आत्मविश्वासी होना-ऐसा माना जाता है कि शर्मीले लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है, जिस वजह से वो किसी से काम को करने या बात करने में झिझक रखते हैं। अगर वो कॉन्फिडेंट होने की कोशिश करें तो उनकी आधी परेशानी दूर हो सकती है। इससे सामने वाले को भी उनमें दिलचस्पी पैदा होगी और आपको अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने में परेशानी भी नहीं होगी।

मजाकिया अंदाज-
लड़कियों को हंसी मजाक करने वाले लड़के ज्यादा पसंद आते है। कई दफा ये भी देखा गया है कि कम बोलने वाले लोगों का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा होता है। तो लड़कियां ऐसे लड़कों को अपना दिल जल्दी दे बैठती हैं। ये गुण आपके अंदर है तो ये एक प्लस प्वाइंट है, अगर नहीं है तो फिर आपको माहौल को हल्के अंदाज में मजाकिया बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

4388271-xsmall

तारीफ करें-
लड़कियों को तारीफ सुनना अच्छा लगता है। अगर आप उनकी ड्रेस या लुक्स की तारीफ करते हैं तो उन्हें खुशी मिलती है। आप भी बातों-बातों में ऐसी ही कुछ तारीफ कीजिए। यह सामने वाले को भी आपके प्रति और सहज बनाएगा।

आगे के लिए अप्रोच करना ना भूलें-
आपकी डेट जैसी भी रही हो आप अगली डेट के बारे में भी पूछने से ना घबराएं। संभावनाएं तभी रहेंगी जब आप दोबारा उस शख्स से मुलाकात कर पाएंगे। हो सकता हो कि सामने वाले शख्स को आपका साथ अच्छा लगा हो और वो आपके साथ और वक्त बिताने में इच्छुक हों।  दूसरी मुलाकात में आप पहली बार की कमियों को भी दूर कर सकते हैं। इसके अलावा आपको उस शख्स के और करीब आने का मौका मिलेगा।

testing-660x495

सोशल मीडिया-
आजकल सोशल मीडिया का जमाना है। आप इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपनी भावनाओं को कहने के लिए भी कर सकते हैं। यदि लड़की को आप जानते हैं और सामने से बात करने में डरते हैं तो ऐसे में फेसबुक, इंस्ट्राग्राम आदि पर उसे रिक्वेस्ट भेजे और यहां से धीरे-धीरे बात करना शुरू करें। इससे आपकी शर्म भी खुल जाएगी और आपको लड़की का मिजाज आपको लेकर क्या है ये भी मालूम पड़ जाएगा।

ये भी पढ़ें:

 रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)