बॉलीवुड में अंधियारा लेकर आई आज की सुबह अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में निधन

0
532

मुम्बई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी का शनिवार रात दुबई में निधन हो गया। बताया जा रहा है उन्हें हार्ट अटैक आने से उनकी तबीयत खराब हुई और फिर मौत हो गई। उनकी उम्र महज 55 साल थी।

बोनी कपूर और बेटी खुशी भी दुबई में मौजूद थे। वह मोहित मारवाह की शादी में दुबई गई थीं। मोहित फिल्म प्रोड्यूसर सुरिंदर कपूर के नाती और नोएडा फिल्म सिटी के फाउंडर संदीप मारवाह के बेटे हैं। वह बोनी कपूर के भांजे हैं और अर्जुन कपूर और सोनम कपूर के कजिन हैं।

श्रीदेवी के साथ शादी में संजय कपूर भी दुबई गए थे। रात 12 बजे संजय दुबई से मुंबई लौट आए, लेकिन मुंबई पहुंचते ही उन्हें श्रीदेवी के निधन की खबर मिली। इस पर उन्होंने फिर से दुबई की फ्लाइट पकड़ ली। फिलहाल श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाने की तैयारी की जा रही है। अभी ये जानकारी नहीं आ सकी है कि उनका पार्थिव शरीर मुंबई कब तक लाया जाएगा।

ट्विटर पर हस्तियों ने किए ट्वीट-

वहीं पीएम मोदी ने श्रीदेवी के निधन पर दुख जताते हुए कहा, ‘सुप्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी की असामयिक मृत्यु से दुखी हूं। वह फिल्म इंडस्ट्री की एक बड़ी कलाकार थीं, जिनके लंबे करियर में विविध और यादगार भूमिकाएं शामिल हैं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।’

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया है, ‘मेरे पास कोई शब्द नहीं है। श्रीदेवी को प्यार करनेवाले हर व्यक्ति के प्रति संवेदना। एक काला दिन। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।’ परिवार को ताकत दें।’

वहीं, प्रीति जिंटा ने लिखा, ‘यह सुनकर दुखी और स्तब्ध हूं कि मेरी ऑल टाइम फेवरिट श्रीदेवी नहीं रहीं। भगवान उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को ताकत दें।

अमिताभ बच्चन ने इशारों-इशारों में श्रीदेवी के निधन की बात बता दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘न जाने क्यूों, एक अजीब सी घबराहट हो रही है।’

13 अगस्त 1965 को तमिलनाडु के शिवकासी में पैदा हुईं। बचपन से ही उन्होंने एक्टिंग शुरू कर दी। चार साल की उम्र में 1967 में श्रीदेवी ने तमिल फिल्म मुरुगा में बतौर चाइल्ड एक्टर अपना अभिनय दिखाया। इसके बाद 1975 में बॉलीवुड फिल्म जूली में बतौर चाइल्ड एक्टर काम किया। इसके अलावा हिम्मतवाला, तोहफा, नगीना, औलाद, हीर रांझा, रूप की रानी चोरों का राजा, लाडला, जुदाई जैसी यादगार फिल्मों में भी अभिनय दिखाया।

 रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)