66 बार चाकू घोंपकर ली दोस्त की जान, फिर पिया उसका खून

0
401

जर्मनी: 66 बार वार करके अपनी दोस्त की हत्या करने वाला किलर डेनियल रूड़ा 16 साल बाद एकबार फिर चर्चा में आ गया। लेकिन इसबार चर्चा उसके जेल से रिहा होने की है और लोगों को डर है कि वह दुबारा ऐसा कुछ ना कर दें। दरअसल 16 साल पहले खुद को वैम्पायर बताने वाला डेनियल ने 2001 में अपनी वाइफ मैन्युएला के साथ मिलकर अपने 33 साल के दोस्त फ्रैंक की हत्या को अंजाम दिया।

सुर्खियों में आया जर्मनी का वैम्पायर किलर डेनियल रूडा जल्द रिहा हो जाएगा। डेनियल ने अपनी वाइफ के साथ मिलकर दोस्त फ्रैंक हेकर्ट पर चाकू से 66 बार वार किया था। इतना ही नहीं, इसके बाद दोनों मिलकर फ्रैंक का खून भी पिया। अब डेनियल ने अपनी सजा पूरी कर ली है और वो जल्द बाहर आने वाला है। खबरों के अनुसार डेनियल और उनकी पत्नी ने अपने बयान में फ्रैंक की हत्या को शैतान के लिए बलि बताया था।

इस केस ने जर्मनी में सालों से चल रहे ‘सैटेनिज्म’ (शैतान की पूजा) को उजागर किया था। कोर्ट में उन्होंने बताया कि शैतान की पूजा करने वाली कई पार्टियों का वो हिस्सा भी है। हालांकि डेनियल की पत्नी की उनसे पहले रिहा हो चुकी है और फिलहाल वो एक नई जगह अपना ईलाज करवा रही है।

vamp

डेनियल 

वहीं डेनियल के जेल से रिहा होने की बात जर्मनी मीडिया में पहुंची तो फिर से सुर्खियां बन गई। डेनियल के वकील ने दावा किया है कि उनसे डरने या घबराने की कोई जरूरत नहीं है अब वह पहले जैसा खतरनाक नहीं रहा है।  डेनियल के वकील हांस ने बताया कि डेनियल की मां डोरिस हेकर्ट की ख्वाहिश है कि वो मरने से पहले अपने बेटे को जेल से आजाद देखें। डेनियल पहले जैसा नहीं रहा।

vamp3_1505633807

डेनियल और उसकी पत्नी

ये भी पढ़ें: भारत का पहला बिना कपड़ों वाला योग ट्रेनर, देखें तस्वीरें

उसने जेल में हर तरह के नशे से छुटकारा भी पा लिया है। बता दें जेल में रहते हुए  डेनियल पर आरोप लगा था कि उसने एक साल पहले अपनी वाइफ को मारने के लिए किसी महिला को सुपारी दी है।हालांकि, इस मामले में आरोेप साबित नहीं हो पाए थे और कोर्ट ने डेनियल को निर्दोष करार दे दिया था।

vamp6_1505633810

डेनियल और उसकी पत्नी

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)