AAP ने खोला चुनावी वादों का पिटारा, जानिए केजरीवाल एंड पार्टी कैसे जीतेगी दिल्ली?

0
476

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election2020) के लिए अपने मेनिफेस्टो को जारी कर दिया है। इस मेनिफेस्टो में आम आदमी पार्टी ने 28 बड़े वादे किए हैं। पार्टी ने गरीब आदमी के लिए राशन की डोर स्टेप डिलीवरी सेवा चालू करने की बात कही है। यह व्यवस्था सेवाओं की डिलीवरी की तरह ही काम करेगी।

कांग्रेस और भाजपा ने पहले ही पार्टी मैनिफिस्टो जारी कर दिया है। जनवरी में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ‘केजरीवाल का गारंटी कार्ड’ जारी किया था। इसमें राजधानी के हर नागरिक को 200 यूनिट बिजली, मोहल्ला मार्शल और 24 घंटे स्वच्छ पानी देने का वादा किया गया था। दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होगा जबकि 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। तो चलिए आपको पहले बताते हैं वो वादें क्या हैं जिनके दम पर अरविंद केजरीवाल दिल्ली फिर से जीतने का सपना देख रहे हैं।

आप के घोषणापत्र में क्या-क्या

1) दिल्ली जन लोकपाल बिल
2) दिल्ली स्वराज बिल
3) राशन की डोर स्टेप डिलीवरी
4)10 लाख बुजुर्गों को तीर्थयात्रा
5) देशभक्ति पाठ्यक्रम
6) युवाओं के लिए स्पॉकन इंग्लिश को बढ़ावा
7) मेट्रो नेटवर्क बढ़ाने की बात
8) यमुना रिवर साइड विकास
9) वर्ल्ड क्लास सड़के
10) नए सफाइकर्मचारियों की नियुक्ति
11) सफाई कर्मचारी की मृत्यु पर 1 करोड़ का मुआवजा
12) रेड़राज खत्म करने की बात
13) सीलिंग से सुरक्षा
14) बाज़ार ओर उद्योगिक क्षेत्रों का विकास
15) सर्किल रेट का युक्तिकरण
16) पुराने वैट मामला की एमनेस्टी सकीम
17) दिल्ली में 24× 7 बाज़ार
18) अर्थव्यवस्था में महिलाओ की भागीदारी बढ़ाएंगे
19) पुनर्वास कॉलोनियों के लिए मालिकाना हक
20) अनाधिकृत कॉलोनियों का नियमतिकरण
21) ओबीसी प्रमाणपत्र के लिए मानदंड सरल
22) भोजपुरी के लिए मान्यता
23) 84 सिख विरोधी नरसंहार पीड़ितों के लिए न्याय
24) संविदा कर्मचारियों को नियमित करना
25) किसानों के हक में भूमि सुधार अधिनियम में संशोधन
26) फसल नुकसान पर किसानों को 50 हज़ार प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा जारी
27) रेहड़ी पटरी संचालकों को कानूनी संरक्षण
28) दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें..