अमेजॉन बंपर धमाका: सिर्फ 313 रुपए में स्मार्टफोन और 499 में TV, यहां मिल रहा न्यूईयर सस्ता ऑफर

741

गैजेट्स डेस्क: अमेजॉन नए साल को ध्यान में रखते हुए अपने ग्राहकों के लिए शानदार और बड़ी सेल लेकर आई है। इस सेल को अमेजॉन EMI फीस्ट नाम दिया है। इस सेल में नो कोस्ट EMI पर स्मार्टफोन, टीवी और होम अप्लायंस के कई आइटम्स पर बंपर छूट मिल रही है। खास बात यह है कि अमेजॉन इन आइटम्स की खरीद पर किसी तरह की डाउन पेमेंट या प्रोसेसिंग फीस नहीं लेगी। हालांकि, इसके लिए यूजर को सिर्फ 6 महीने का अधिकतम समय दिया जाएगा। ये सेल 2 जनवरी 2018 तक रखी गई है।

किस पर कितना ऑफर
अमेजॉन की इस सेल में ऑफर का सबसे ज्यादा फायदा मोबाइल, टीवी और होम अप्लायंस पर मिलेगा। इसमें 313 रुपए में फोन, 499 रुपए में टीवी, 470 रुपए में स्मॉल अप्लायंस और 470 रुपए में ही बड़े अप्लायंस खरीद सकते हैं।

कैशबैक ऑफर भी मिलेगा
अमेजॉन से इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको कम से कम 7000 रुपए की शॉपिंग करना होगी। इसमें सबसे आकर्षित करने वाली बात ये है कि अमेजॉन ने शॉपिंग पर 1500 रुपए का कैशबैक ऑफर किया है। यानी सस्ते सामान के साथ ही कैशबैक का भी फायदा ग्राहकों को मिलेगा। कैशबैक का लाभ 2 मार्च तक उठाया जा सकेगा।

ऐसे मिलेगी ऑफर की जानकारी
अमेजॉन की वेबसाइट पर जाकर जो प्रोडक्ट खरीदना है उसकी डिटेल्स देखी जा सकती है। जिस प्रोडक्ट पर नो कोस्ट EMI का ऑफर मिल रहा है उसके लिए आपको प्रोडक्ट के नीचे उसकी डिटेल मिलेंगी। प्रोडक्ट के नीचे No Cost Emi लिखा होना जरूरी है। तभी उस पर यह ऑफर लागू होगा।

EMI के सिर्फ दो ऑप्शन
प्रोडक्ट की डिटेलिंग के नीचे नो कॉस्ट EMI के सिर्फ दो ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें 3 महीने और 6 महीने की EMI की डिटेल्स होंगी। प्रोडक्ट की कीमत के बराबर वाली EMI होंगी। अपने अनुसार इनमें से ऑप्शन को क्लिक किया जा सकता है। ऑप्शन चुनने के बाद इसकी पेमेंट क्रेडिट कार्ड से करनी होगी।

ये भी पढ़ें-
– पूनम पांडे ने क्रिसमस पर करवाया टॉपलेस वीडियो शूट, यहां देखें हॉट तस्वीरों का पूरा एलबम
– 
न्यूईयर धमाका: 30 दिसंबर तक मोटोरोला के सभी स्मार्टफोन्स सस्ते, जल्दी कीजिए
–
 जब विराट को साइड कर सास-ससुर के आगे मुंह में नोट दबाकर नाची अनुष्का शर्मा, देखिए Video
–
 Shocking! देर रात बिगबॉस के घर से बेघर हुईं अर्शी खान, विकास गुप्ता पहुंचे सेमीफाइनल में
–
 पाकिस्तान ने चली कुलभूषण जाधव मामले में शर्मनाक चाल, देखिए ये Video
–
 बैंक में लोगों के जमा पैसे की गारंटी पर आएगा नया कानून, ऐसा बोर्ड बनेगा जिसके फैसले को सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती नहीं दी जा सकेगी
–
 AIIMS में निकली 153 पदों के लिए वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई…

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)