स्वच्छ भारत अभियान का नया चेहरा होंगी अनुष्का शर्मा

0
378

नई दिल्ली: शहरी विकास मंत्रालय ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को स्वच्छ भारत अभियान के लिए चुना है। अनुष्का को इस अभियान से जोड़ने का मकसद महिलाओं में जागरूकता लाना है। खबर है कि अनुष्का ने इसके लिए दो वीडियो शूट भी कर लिए हैं।

हाल ही में मुंबई मिरर में छपी खबर की मुताबिक अभिनेत्री को मंत्रालय ने महिलाओं तक पहुंच बनाने के लिए चुना है। ताकि वह साफ सफाई को लेकर महिलाओं से जुड़े पहलुओं को उजागर कर सकें। साथ ही सेहत से जुड़ी जानकारियां भी हर महिला तक पहुंचा सकें।

एक सूत्र ने बताया, ऐसे इलाकों में पुरुष टॉयलेट बनवाने से बचते हैं। जबकि महिलाओं को इसकी जरूरत होती है। यह उनकी सेहत और सुरक्षा दोनों के लिए बहुत जरूरी होता है। अपनी फिल्मों के जरिए अनुष्का ने हमेशा महिलाओं को प्रेरणा दी है। ऐसे में सरकार को लगता है उनकी आवाज महिलाओं की आवाज को बल देगी।

इससे पहले इस अभियान में विद्या बालन और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े चेहरे जुड़ चुके है। वह भी ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोगों को घर में टॉयलेट होने के फायदे बताते हैं। अब अनुष्का शर्मा भी इस अभियान का हिस्सा बनने जा रही हैं।

ये भी पढ़े:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now