राजस्थान में पांच साल में सरकार बदलने का ट्रेंड कायम, जानें दिग्गजों की सीट पर क्या है स्थिति?

0
224

Assembly Elections Result 2023: राजस्थान में एक बार फिर हर पांच साल में सरकार बदलने का ट्रेंड जारी रहने की संभावना दिख रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत की ओर जाती दिख रही है। फिलहाल भाजपा 110 और कांग्रेस 73 सीटों पर आगे है, वहीं 16 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं।

पहला नतीजा भाजपा की झोली में गया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी पीछे चल रहे हैं। इसके साथ ही शांति धारीवाल, परसादी लाल मीणा, प्रताप सिंह खाचरियावास सहित कांग्रेस के 18 मंत्री पीछे चल रहे हैं। भाजपा ने जिन 7 सांसदों को चुनाव लड़ाया था, उनमें से 4 आगे और 3 पीछे चल रहे हैं। राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत कुन्नर के निधन के कारण वहां चुनाव नहीं हुए हैं।

राजस्थान के चुनावी रण में मुख्य लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है। कांग्रेस ने 199 में से 198 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, भरतपुर सीट पर कांग्रेस ने राष्ट्रीय लोक दल से गठबंधन किया है। वहीं भाजपा ने 199 सीटों पर चुनाव लड़ा है। बड़े चेहरों की बात करें तो कांग्रेस से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर की सरदारपुरा, सचिन पायलट टोंक सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ सीट से प्रत्याशी हैं।

वहीं, भाजपा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे परंपरागत झालरापाटन सीट से उम्मीदवार हैं। भाजपा ने सात सांसदों को भी चुनाव लड़ाया है। इनमें दीया कुमारी विद्याधर नगर से, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ झोटवाड़ा से, बाबा बालकनाथ तिजारा से, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा सवाई माधोपुर से, नरेंद्र खींचड़ मंडावा से, देवजी पटेल सांचौर से और भागीरथ चौधरी किशनगढ़ से प्रत्याशी हैं।

दिग्गजों की सीट पर क्या स्थिति?

सीट मुकाबला आगे/पीछे
सरदारपुरा महेन्द्र सिंह राठौड़ (भाजपा) v/s अशोक गहलोत (कांग्रेस) गहलोत 7117 वोट से आगे
लक्ष्मणगढ़ सुभाष महरिया (भाजपा) v/s गोविंद सिंह डोटासरा (कांग्रेस) डोटासरा 1618 वोट से पीछे
झालरापाटन वसुंधरा राजे(भाजपा) v/s रामलाल (कांग्रेस) वसुंधरा 13056 वोट से आगे
टोंक अजीत मेहता(भाजपा) v/s सचिन पायलट (कांग्रेस) पायलट 3607 वोट से आगे
नाथद्वारा विश्वराज सिंह मेवाड़(भाजपा) v/s डॉ. सीपी जोशी (कांग्रेस) जोशी 1907 वोट से पीछे
तारानगर राजेंद्र राठौड़(भाजपा) v/s नरेंद्र बुडानिया (कांग्रेस) राठौड़ 6264 वोट से पीछे
आमेर सतीश पूनिया(भाजपा) v/s प्रशांत शर्मा (कांग्रेस) पूनिया 59 वोट से आगे

 

मंत्रियों की सीट पर क्या है स्थिति?

सीट मुकाबला आगे-पीछे
कोटा उत्तर शांति धारीवाल (कांग्रेस) v/s प्रहलाद गुंजल (भाजपा) प्रहलाद गुंजल आगे
सिविल लाइंस प्रताप सिंह खाचरियावास (कांग्रेस) v/s गोपाल शर्मा (भाजपा) गोपाल शर्मा आगे
भरतपुर सुभाष गर्ग (रालोद) v/s विजय बंसल (भाजपा) सुभाष गर्ग आगे
लालसोट परसादी लाल (कांग्रेस) v/s रामबिलास (भाजपा) रामबिलास आगे
अंता प्रमोद जैन (कांग्रेस) v/s कंवरलाल (भाजपा) कंवरलाल आगे
निंबाहेड़ा उदयलाल आंजना (कांग्रेस) v/s श्रीचंद कृपलानी श्रीचंद कृपलानी आगे
पोकरण सालेह मोहम्मद (कांग्रेस) v/s प्रताप पुरी (भाजपा) प्रताप पुरी आगे
बागीदौरा महेंद्रजीत मालवीया (कांग्रेस) v/s जयकृष्ण पटेल (बीएपी) महेंद्रजीत सिंह आगे
मांडल रामलाल जाट (कांग्रेस) v/s उदयलाल भडाणा (भाजपा) उदयलाल भडाणा आगे
सपोटरा रमेश मीणा (कांग्रेस) v/s हंसराज मीणा (भाजपा) हंसराज मीणा आगे
डीग-कुम्हेर विश्वेंद्र सिंह (कांग्रेस) v/s शैलेष सिंह (भाजपा) विश्वेंद्र सिंह आगे
सिकराय ममता भूपेश (कांग्रेस) v/s विक्रम बंशीवाल (भाजपा) विक्रम बंशीवाल आगे
वैर भजनलाल जाटव(कांग्रेस) v/s बहादुर सिंह (भाजपा) बहादुर सिंह आगे
अलवर ग्रामीण टीकाराम जूली(कांग्रेस) v/s जयराम जाटव(भाजपा) टीकाराम जूली आगे
खाजूवाला गोविंद राम मेघवाल(कांग्रेस) v/s विश्वनाथ मेघवाल(भाजपा) विश्वनाथ मेघवाल आगे
बानसूर देवी सिंह शेखावत(भाजपा) v/s रोहिताश कुमार(एएसपी) देवी सिंह शेखावत आगे
बांसवाड़ा अर्जुन बामणिया(कांग्रेस) v/s धनसिंह रावत(भाजपा)​​​​​​​ धनसिंह रावत आगे
हिंडौली अशोक चांदना(कांग्रेस) v/s प्रभुलाल सैनी(भाजपा)​​​​​​​ अशोक चांदना आगे
कोलायत भंवर सिंह भाटी(कांग्रेस) v/s अंशुमान सिंह भाटी(भाजपा)​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ अंशुमान सिंह भाटी आगे
कोटपूतली राजेंद्र सिंह यादव(कांग्रेस) v/s हंसराज पटेल(भाजपा) हंसराज पटेल आगे
बीकानेर पश्चिम बीडी कल्ला(कांग्रेस) v/s जेठानंद व्यास(भाजपा)​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ जेठानंद व्यास आगे
सांचौर सुखराम विश्नोई(कांग्रेस) v/s जीवाराम चौधरी(निर्दलीय)​​​​​​​ सुखराम विश्नोई आगे
झुंझुनूं बृजेंद्र ओला(कांग्रेस) v/s राजेन्द्र भांबू(निर्दलीय)​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ बृजेंद्र ओला आगे
दौसा मुरारी लाल मीणा(कांग्रेस) v/s शंकर शर्मा (भाजपा)​​​​​​​ मुरारी लाल मीणा​​​​​​​ आगे
कामां जाहिदा खान(कांग्रेस) v/s मुख्तयार अहमद(निर्दलीय)​​​​​​​ मुख्तयार अहमद आगे

 


हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।