‘पुष्पा-2’ का टीजर रिलीज, साड़ी पहनकर होगा दुश्मनों का खात्मा, देखें VIDEO

1 मिनट 8 सेकेंड के इस टीजर में पुष्पा का अलग ही अवतार देखने को मिला। टीजर की शुरुआत में वो मां काली की पूजा के काजल लगाते, झुमका पहने और घुंघरू बांधे नजर आए।

0
176

सुकुमार निर्देशित फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ (Pushpa2TheRule) का टीजर रिलीज हो चुका है। मेकर्स ने यह टीजर 8 अप्रैल को साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के 42वें बर्थडे पर रिलीज किया है। यह फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।

2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा: द राइज’ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। सभी वर्जन मिलाकर इस फिल्म ने लाइफ टाइम इंडिया में 313 और वर्ल्डवाइड 350 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों की लिस्ट में छठे नंबर पर है।

1 मिनट 8 सेकेंड के इस टीजर में पुष्पा का अलग ही अवतार देखने को मिला। टीजर की शुरुआत में वो मां काली की पूजा के काजल लगाते, झुमका पहने और घुंघरू बांधे नजर आए।

इसके बाद वो हाथ में त्रिशूल लेकर लहराते हैं और दुश्मन की छाती पर चढ़ जाते हैं। अंत में वो साड़ी का पल्लू दबाकर दुश्मनों से लड़ते नजर आए।

देखें वीडियो

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।