Eid-Ul- Fitr 2024: ईद-उल-फितर भारत में कब मनाई जाएगी, जानिए कब दिखाई देगा चांद

अगर सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर, कुवैत, बहरीन, मिस्र, तुर्की, ईरान, यूनाइटेड किंगडम और मध्य पूर्व और पश्चिम के अन्य देशों में 8 अप्रैल की शाम को चांद दिखता है तो ईद अगले दिन यानी 09 अप्रैल मंगलवार को मनाई जाएगी. लेकिन अगर इस दिन चांद नहीं दिखता है

0
204

Eid-Ul- Fitr 2024: ईद उल फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार है। इस्लामिक कैलेंडर में रमजान साल का नौवां महीना है और दसवां महीना शव्वाल है और इसी महीने के पहले दिन इस्लाम धर्म को मानने वाले ईद मनाते हैं। इस बार भारत में 10 या 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। वहीं खबर ये भी है कि सऊदी अरब में ईद का चांद नहीं दिखा है। इस हिसाब से सऊदी अरब में ईद उल-फित्र बुधवार (10 अप्रैल 2024) को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं ईद-उल-फितर कैसे मनाया जाता है।

भारत में 09 अप्रैल, 2024 को शाम के समय चांद दिखता है तो ईद अगले दिन यानी बुधवार 10 अप्रैल, 2024 को मनाई जाएगी। अगर इस दिन भी चांद नहीं नजर आता है तो भारत समेत अन्य दक्षिण एशियाई देशों में मुसलमान अगले दिन भी उपवास या रोजा रखेंगे फिर 10 अप्रैल दिन बुधवार को इफ्तार के बाद चांद नजर आएगा और ईद गुरुवार यानी 11 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी।

अगर सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर, कुवैत, बहरीन, मिस्र, तुर्की, ईरान, यूनाइटेड किंगडम और मध्य पूर्व और पश्चिम के अन्य देशों में 8 अप्रैल की शाम को चांद दिखता है तो ईद अगले दिन यानी 09 अप्रैल मंगलवार को मनाई जाएगी. लेकिन अगर इस दिन चांद नहीं दिखता है, तो इन देशों में 09 अप्रैल मंगलवार को चांद रात होगी, यानि ईद बुधवार, 10 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी।

क्यों मनाई जाती है ईद
ईद मनाने के पीछे दो बड़ी वजह है। पहली यह कि जंग-ए बदर -में मुसलमानों ने पहली जीत हासिल की थी। यह जंग 2 हिजरी 17 रमजान के दिन हुई थी। यह इस्लाम की पहली जंग थी। इस लड़ाई में 313 निहत्थे मुसलमान थे, वहीं दूसरी तरफ तलवारों और हथियारों से लैस दुश्मन फौजों की संख्या 1000 से ज्यादा थी। इस जंग में पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की अगुवाई में मुसलमान बहुत ही बहादुरी से लड़े थे और जीत हासिल की थी।

इसी की खुशी में मिठाई बाटी गई और एक दूसरे को मिलकर मुबारकबाद दी गई। ईद मनाने की दूसरी बड़ी वजह यह है कि 30 दिन मुसलमान रोजे रखते हैं रात को इबादत करते हैं। ऐसे में यह अल्लाह की तरफ से मिलने वाला इनाम है। एक महीने के रोजे रखने के बाद मुसलमान ईद पर अच्छे पकवान बनते हैं। खुशियां मनाते हैं।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।