कल से बिगड़ जाएगी ग्रहों की चाल, रविवार दोपहर 1 बजे से शुरू होगा कार्यों में व्यवधान

0
484

जयपुर: भौतिक सुखों का कारक शुक्र ग्रह 17 दिसंबर रविवार दोपहर 1:00 बजे अस्त होगा। इसके कारण मौसम में परिवर्तन आएगा। अचानक शीतलहर चलने और कहीं-कहीं बारिश के योग बनेंगे। भौतिक सुखो-साधन और विलासिता में व्यवधान आएगा। वाहन, आभूषण, वस्त्र आदि व्यापार प्रभावित होंगे।

देश-प्रदेश में महंगाई भी बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग की निर्णय लेने की क्षमता को भी शुक्र ग्रह की यह चाल प्रभावित करेगी। शुक्र का यह अस्त होना राजपक्ष में परिवर्तन भी करेगा। एक माह और 18 दिन तक ये परिवर्तन होंगे। इसके कारण विवाह आदि शुभ मांगलिक कार्यों पर भी ब्रेक लग जाएगा।

पूर्व में अस्त होगा, 3 फरवरी को पश्चिम में होगा उदय 
ज्योतिषशास्त्रियों के अनुसार शुक्र ग्रह रविवार को पूर्व दिशा में अस्त होगा और 3 फरवरी सुबह 7:30 बजे पश्चिम दिशा में उदय होगा। चूंकि शुक्र ग्रह की जल और भूमि पर प्रधानता रहती है। इसी कारण उसके अस्त होते ही मौसम में परिवर्तन आता है। शुक्र से संबंधित पदार्थ कपास, बहुमूल्य धातुओं का संबंध रहता है। इसके अस्त होते ही इन वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी होगी। शुक्र अस्त होने से विवाह, गृहप्रवेश, भूमि पूजन जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। शुक्र के उदय होने के बाद ही 6 फरवरी से वापस मांगलिक कार्य हो सकेंगे।

मौसम भी होगा बड़ा बदलाव-
मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के दूसरे पखवाड़े, जनवरी और फरवरी के पहले हफ्ते में आम तौर पर सर्दी की सबसे ज्यादा गतिविधियां होती हैं, जो इस बार भी इस अवधि में रहेंगी। दिसंबर के बाकी सभी दिन 9 से 11 डिग्री तापमान के साथ बीतेंगे, हालांकि धूप खिलेगी, बादलों की गतिविधियां नहीं होंगी, लेकिन उत्तर से आने वाली हवाओं के कारण तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा। जनवरी के पहले हफ्ते में तेज धूप रहेगी और तापमान में थोड़ा इजाफा रहेगा, जिससे रात का पारा 12 से 15 डिग्री तक जा सकता है।

दूसरे हफ्ते में बादलों के कारण तापमान में काफी अंतर रहेगा, कुछ दिन तापमान 7-8 डिग्री तक गिर सकता है, लेकिन बारिश नहीं होगी। 17 से 24 जनवरी के बीच बादल, बारिश ओलावृष्टि के आसार हैं, जिसके बाद फिर से तापमान में गिरावट होगी, जो 28 जनवरी तक रहेगी। इस दौरान रात का तापमान 6 से 8 डिग्री तक रह सकता है। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। फरवरी के पहले हफ्ते में तापमान में 10 से 15 डिग्री के आसपास रहेगा।

ये भी पढ़ें- 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)