राहुल गांधी बनें कांग्रेस के नए अध्यक्ष, सत्ता देते हुए भावुक हुई सोनिया गांधी, देखें तस्वीरें

0
313

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष और राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी ने मार्च 1998 से पार्टी को नियंत्रण में लिया हुआ था लगभग 19 साल बाद इस पार्टी को राहुल गांधी के रूप में एक नया अध्यक्ष मिल गया है। जी हां आज कांग्रेस पार्टी को राहुल गांधी के रूप में पार्टी अध्यक्ष मिला है।

देश की सबसे पुरानी पार्टी की कमान आज राहुल गांधी के हाथों में सौंप दी गई। उन्हें केंद्रीय चुनाव प्रभार समिति के अध्यक्ष एम. रामचंद्रन ने सोनिया गांधी की मौजूदगी में सर्टिफिकेट सौंपा।  इस मौके पर अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर सुबह से ही समर्थकों का भारी जमावड़ा है। लोग पोस्टर और बैनरों के साथ वहां पर पटाखे छोड़कर खुशियां मना रहे हैं।

सोनिया गांधी ने दिया भावुक भाषण-
सोनिया गांधी ने भी हिंदी में भाषण देते हुए कहा कि आज वह आखिरी बार कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में बोल ही हैं। सोनिया ने कहा कि जिस परिवार में आई थी वह एक क्रांतिकारी परिवार था और इंदिरा जी उसी क्रांतिकारी परिवार की बेटी थीं। इस परिवार के हर सदस्य का देश ही मकसद था। मैंने भारत के संस्कारों को इंदिरा गांधी जी से सीखा है। जब उनकी हत्या हुई तो मुझे लगा कि मेरी मां की हत्या की गई है। सोनिया ने राजीव गांधी की याद करते हुए कहा कि फिर मेरे पति की हत्या कर दी गई और मेरा सहारा छीन लिया गया।

मैं राजनीति से दूर रहना चाहती थी। मेरे यहां तक कि सफर में कांग्रेस के कार्यकर्ता हमारे हमसफर और मार्गदर्शक बने। हमने 10 सालों तक एक जिम्मेदार और प्रगतिशील सरकार दी जिसका नेतृ्त्व डॉ. मनमोहन सिंह ने पूरी ईमानदारी से किया। उन्होंने कहा कि हम 2014 से विपक्ष में हैं।  सत्ता, शोहरत और स्वार्थ हमारा मकसद नहीं है। इस देश के मूल्यों की रक्षा करना हमारा मकसद है। हम सब जानते हैं कि हमारी मिली जुली संंस्कृति पर वार हो रहा है। इस बीच कांग्रेस को भी अपने अंर्तमन से जागकर आगे बढ़ना पड़ेगा। यह एक नैैतिक लड़ाई है। जिसमें जीत हासिल करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा।

Rahul and Sonia

सोनिया गांधी ने कहा कि एक युवा नेतृ्त्व से पार्टी में नया जोश आएगा। उन्होंने कहा कि राहुल मेरा बेटा है उसकी तारीफ करना उचित नहीं है लेकिन राजनीति में आने पर उसने एक ऐसे भयंकर शख्स का सामना किया जिससे वह निडर बन गया है।

मनमोहन सिंह का भाषण
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक दिन है। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि राहुल ने पूरे देश का दौरा किया है वह देश की समस्याओं कोे जानते हैं। उम्मीद है कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस नई ऊचाइयों पर जाएगी।

rahul-gandhi-congress-president_650x400_61513402715

क्या बहन प्रिंयका गांधी भी आएंगी सत्ता में-

राहुल गांधी के अध्यक्ष बनते ही उनकी बहन प्रिंयका गांधी के सत्ता में आने की खबरें तेज हो गई है। खबर है कि कांग्रेस समर्थक चाहते हैं कि अब भाई-बहन आगे आकर इस सत्ता को संभाले और देश में कांग्रेस का सूखा पड़ा है उसे खत्म करें। फिलहाल प्रिंयका को लेकर कोई घोषणा और संभावना पार्टी के मुख्य लोगों के बीच होती नहीं दिख रही है।

ये भी पढ़ें- 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)