आज हद हो गई.. और पत्नी की काट दी गर्दन, जानें क्या है यूपी का ये दिल दिहलाने वाली घटना? VIDEO

पति अनिल को शक था कि पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध हैं। वह उससे बात भी करती है। इसी वजह से वह काफी गुस्से में रहता था और आज इस वारदात को अंजाम दे दिया।

0
211

Barabanki News: राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी में एक दिल दहलाने वाली वारदात का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स  गर्दन काटकर कटा हुआ सिर हाथ में लेकर थाने पहुंचा और बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिक के मुताबिक, आरोपी पति ने पुलिसवालों से कहा कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी। गिरफ्तार कर लो। वारदात फतेहपुर कोतवाली के बसारा गांव की है।

हत्या के आरोपी पति का नाम अनिल है। शुक्रवार सुबह घर में उसको एक लव लेटर मिल गया। इसके बाद आपा खो दिया। घर में रखा बांका उठाकर पत्नी का सिर काट दिया। पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी को शक था कि पत्नी का किसी और से अफेयर है। पुलिस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें: यौनवर्धक गोलियां खाकर दूल्हे ने मनाई सुहागरात, डॉक्टर्स ने अपना माथा पकड़ा, जानें आगे क्या हुआ?

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह अनिल सुबह काम पर चला गया था। हालांकि, थोड़ी देर बाद वह फिर वापस घर आ गया। पत्नी उस वक्त घर के काम कर रही थी। उसने पत्नी को कमरे के अंदर बुलाया। कमरे के अंदर बांके से सिर काटकर हत्या कर दी। इसके बाद अनिल पत्नी के सिर को बाल पकड़कर पुलिस चौकी इसरौली की ओर चलने लगा। रास्ते में जो भी उसे देखता डर कर किनारे खड़ा हो जाता।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों की 8 साल पहले शादी हुई थी। इसके पहले भी दोनों में विवाद हुआ था। अनिल को शक था कि उसकी पत्नी का किसी ओर से अफेयर है। इसे लेकर पहले भी दोनों में विवाद होता रहता था।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल संदेशखाली में जो हुआ वह विचलित करने वाला है, देखें घिनौने कांड पर महिलाएं क्या बोली?

लव लेटर मिलने पर की हत्या
SP दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी पति अनिल कुमार कनौजिया को पत्नी के सिर और बांका के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अनिल राजगीर का काम करता है। एसपी के मुताबिक पति अनिल को शक था कि पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध हैं। वह उससे बात भी करती है। इसी वजह से वह काफी गुस्से में रहता था और आज इस वारदात को अंजाम दे दिया। एसपी ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पूरे मामले की जांच करके आरोपी पति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।