पेंट फैक्ट्री में आग, 11 लोगों की मौत, घरों तक फैली आग, VIDEO में देखें कितना भयानक था मंजर

आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घटना शाम करीब 5:30 बजे की है। रात 9 बजे आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लगी।

0
131

Delhi Paint Factory Fire: दिल्ली के अलीपुर में दयाल मार्केट में मौजूद एक पेंट फैक्ट्री में गुरुवार 15 फरवरी को आग लग गई। देर रात तक हादसे में 7 लोगों के मारे जाने की खबर थी। शुक्रवार सुबह 8 मृतकों की संख्या 11 हो गई। 4 लोग घायल हैं, जिन्हें राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घटना शाम करीब 5:30 बजे की है। रात 9 बजे आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं, आसपास के कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा। अधिकारियों का मानना है कि फैक्ट्री में रखे केमिकल की वजह से ब्लास्ट हुआ।

आपको बता दें, 26 जनवरी को दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक बहुमंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर में आग लग गई थी। इस घटना में 9 महीने की बच्ची सहित चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई थी और दो घायल हो गए थे।

 

वहीं, दिल्ली के पीथमपुरा इलाके में 18 जनवरी को चार मंजिला इमारत में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 4 महिलाएं थीं। 8 फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया गया था। इमारत की पहली मंजिल में लगी थी। इससे ऊपर की तीन मंजिलों तक धुआं फैल गया था।

 

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।