BIGG BOSS: विकास गुप्ता ने फिर की भागने की कोशिश, भरनी पड़ सकती है 2 करोड़ की पेनल्टी

0
487

मुम्बई: भारतीय टेलीविजन का सबसे विवादित शो बिग बॉस फिर से बड़े मजेदार मोड़ पर आ गया है। दर्शकों को बड़े दिन फिर से शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की नोकझोंक दिखाई दी। इससे भी मजेदार बात आपको आगामी एपिसोड में देखने को मिलेंगे। फिर भी थोड़ा सा हिंट आपको दे दे कि विकास गुप्ता से यह ड्रामा और नहीं झेला जा रहा है। उन्होंने एक बार फिर घर से बाहर भागने की कोशिश की। वह शो बीच में छोड़ना चाहते हैं और इसके लिए 2 करोड़ की पेनल्टी भी भरने को तैयार हैं।

इस हफ्ते घर में हुए लक्जरी बजट टास्क में विकास और शिल्पा शिंदे की टीम आमने-सामने थी। खबरों के मुताबिक इस टास्क में विकास गुप्ता की टीम जीती है। बिग बॉस ने विकास को इस टास्क को जीतने के बदले कैप्टनेसी का मौका दोबारा पाने की शर्त रखी थी।

लेकिन घरवालों ने कैप्टेनसी के लिए बेनाफशाह का नाम चुना। यह बात विकास को बिल्कुल पसंद नहीं आई। इसके बाद परिस्थितियां तब और बिगड़ गई जब टास्क में सबसे खराब प्रदर्शन करने वालों में विकास का नाम लिया गया। घरवालों के इस फैसले के बाद विकास काफी गुस्सा हुए। जिसके बाद विकास ने घर से भागने का फैसला कर लिया।

Vikas-Shilpa-BiggBoss11-LK (1)

बिजनेस ऑफ सिनेमा की रिपोर्ट के अनुसार, घर का एक दरवाजा खुला देख विकास ने भागने की ठानी। हालांकि ऐसा करते हुए बिग बॉस ने उन्हें रोक लिया और कंफेशन रूम में बुलाया। उन्होंने कहा कि वह शो छोड़ना चाहते हैं। साथ ही कॉन्ट्रैक्ट को बीच में तोड़ने के लिए 2 करोड़ रुपए की पैनल्टी भी चुकाने को राजी हैं। जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें अपने फैसले पर दोबारा से विचार करने को कहा।

vikas-shilpa fight

खैर विकास ने क्या फैसला लिया यह तो आने वाले एपिसोड में पता चल ही जाएगा। लेकिन इस ड्रामे को देखने से दर्शकों को काफी मजा आने वाला है। इसके अलावा देखना ये भी है कि सलमान खान वीकेंड के वार में किस-किस की और क्यों क्लास लगाते हैं। आपको बता दें विकास गुप्ता पहली बार घर से भागने की कोशिश नहीं कर रहे उन्होंने इससे पहले भी घर से भागने की कोशिश की है। तब शिल्पा शिंदे ही सबसे बड़ी वजह थी।

खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।
ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)